Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

शनि और रविवार हल्द्वानी में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी

– वीकेंड को देखते हुए जारी किया गया दो दिवसीय रूट डायवर्जन

Route Diversion, DDC : वीकेंड को देखते हुए नैनीताल के हल्द्वानी में दो दिवसीय रूट डायवर्जन जारी किया है। शनिवार और रविवार को बाहरी नंबर के वाहनों की शहर में प्रवेश पर पाबंदी होगी। पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को शहर के बाहर से होकर गुजरना होगा। यातायात का दवाब अधिक होने पर शाम 4 से 7 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों को भी शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जबकि भारी वाहनों को दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इन रास्तों से होगा आवागमन

– बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तव्य को जाएंगे।

– रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले शीतल होटल तिराहा और ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तव्य को जाएंगे।

– कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले ऊंचापुल और लालडांट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल और कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तव्य को जाएंगे।

– कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले मुखानी चौक से जेल रोड तिराहा, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय से रामपुर रोड पर जाएंगे।

– पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले नारीमन तिराहा से गौला बाईपास और कॉल टैक्स, हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top