Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

नीरज बनकर सलमान ने किया दुष्कर्म, मिला 20 साल का सश्रम कारावास

– करीब ढाई साल पहले नाबालिग को फुसला कर ले गया था सलमान, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ने सुनाई सजा

Minor raped after changing name, DDC : नैनीताल जिले के रामनगर में नाम बदलकर नाबालिग को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले को अब 20 साल सलाखों के पीछे गुजारने होंगे। मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सुधीर तोमर की कोर्ट ने 20 साल कारावास के साथ 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा भी सुनाई है। मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र का था।

पीड़िता की ओर से मामले की पैरवी कर रहीं अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट जोशी ने बताया कि मामला 21 जुलाई 2021 की रात करीब 8 बजे का है। भगतपुर मडियाल रामनगर नैनीताल निवासी सलमान पुत्र इसरार, नीरज बनकर 16 साल की नाबालिग से बात करता था।

21 जुलाई की रात वह पीड़िता को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। मामले में पीड़िता के परिजनों ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने 363, 366 व पॉक्सो की धारा 5(6)/6 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को बरामद कर लिया। मामला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सुधीर तोमर की कोर्ट पहुंचा।

पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। डीनएन सैंपल की जांच से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। सलमान पर दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने उसे 20 साल सश्रम कारावास और 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। मामले की जांच एसआई राज कुमारी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top