Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में पकड़े गए ऊधमसिंहनगर के तस्कर, लाखों की अफीम बरामद

– एसओजी और मंगलपड़ाव पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए तस्कर

Opium smuggler arrested, DDC : होली पर हल्द्वानी में अफीम बेचने आए ऊधमसिंहनगर के दो शातिर तस्कर एसओजी और मंगलपड़ाव पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब आधा किलोग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो लाख रुपए कीमत आंकी गई है।

हाल ही में हुई क्राइम मीटिंग में एसएपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत लगातार हो रही कार्रवाई बीच मंगलवार को एसओजी और मंगलपड़ाव पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी। बताया कि चेकिंग के दौरान एसओजी और मंगलपड़ाव पुलिस ने रामलीला मैदान के पास बाइक सवार को युवकों को रोकर चेक किया। तलाशी में युवकों के पास से 445 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग अफीम अनुराग कश्यप नाम के व्यक्ति से लाए थे, जो ढकिया उधमसिंह नगर का रहने वाला है। हल्द्वानी में वह अफीम बेचने आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स यूके 18 आर 1301 सीज कर दिया गया है।

गिरफ्त में आरोपियों में अतुल सागर पुत्र राजेंद्र सागर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर पोस्ट ढकिया नंबर वन 1 थाना आईटीआई जिला उधमसिंहनगर व बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी हजीरा गांव बरहनी थाना बाजपुर है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, एएसआई मान सिंह, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और प्रकाश बड़ाल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top