Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जिन हाथों से फेंके पत्थर, उन्हीं हाथों को जोड़ घुटने पर बैठे पत्थरबाज

– रविवार-सोमवार की रात करीब ढाई बजे कर रहे थे शोर-शराबा, टोंकने पर चलाए थे पत्थर

Mukhani stone pelters arrested, DDC : मुखानी थानाक्षेत्र में जिन हाथों से एक घर और दुकान पर पत्थर चलाए, उन्हीं हाथों को जोड़ पत्थरबाजों को घुटनों के बल बैठना पड़ा। मुखानी पुलिस ने पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया तो गिड़गिड़ाकर अपने किए पर माफी मांगने लगे। इन लोगों ने एक महिला के घर और दुकान पर सिर्फ इसलिए पत्थर चला दिए थे क्योंकि ये लोग महिला के घर के बाहर रात करीब ढाई बजे शोर मचा रहे थे और महिला ने उन्हें टोंक दिया था।

पांच घंटे में पहचानकर दबोचे पत्थरबाज
रेशमबाग गैस गोदाम रोड मुखानी निवासी ज्योति अवस्थी घर के भूतल पर अरविंद डेरी के नाम से दुकान चलाती हैं और वह अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महामंत्री हैं। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि ज्योति की दुकान में रविवार-सोमवार की रात करीब ढाई बजे कुछ लड़कों ने पथराव कर दिया था। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने महज पांच घंटे में ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से न सिर्फ पथराव करने वालों की पहचान की बल्कि उन्हें पकड़ भी लिया।

पत्थरबाजों में एक दुकानदार, दो छात्र और दो नाबालिग
आरोपियों में मुकेश अग्रवाल कमलुवागांजा में मोबाइल की दुकान चलाता है। जबकि धौलाहाट सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी अक्षत क्वीरा और सुमित बिष्ट निजी कॉलेज में स्नातक के छात्र हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार दो नाबालिगों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात वह ज्योति के घर के बाहर खड़े होकर शोर-शराबा कर रहे थे। जब ज्योति ने उन्हें टोंका तो गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने पथराव कर दिया।

पुलिस टीम में मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता, आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह काम्बोज, एएसआई सुमित कुंवर, सिपाही रविंद्र खाती और सुनील आगरी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top