अवैध संबंध के शक में पत्थर से कुचल डाला पत्नी का सिर

– बनभूलपुरा में गुरुवार दोपहर की घटना, कई जगह से टूटी सिर की हड्डी

Suspecting an illicit relationship, the man crushed his wife’s head, DDC : अवैध संबंध के शक में एक पति हैवान बन गया। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पति ने पत्थर से अपनी पत्नी का सिर कुचल डाला। उसके सिर की हड्डी कई जगह से टूट गई। उसे फौरन डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। हालात नाजुक होने पर महिला को एक निजी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

बनभूलपुरा में 13 बीघा पानी की टंकी के पास रहने वाला इंतजार यहां अपनी 35 वर्षीय पत्नी शाहीन और बच्चों के साथ रहता है। बताया जाात है कि इंतजार को शाहीन के चरित्र पर शक था। इसको लेकर अकसर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था, लेकिन गुरुवार को बात हद से गुजर गई। दोनों घर में थे और एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बात मारपीट तक पहुंच गई और आक्रोश में आकर इंतजार घर के बाहर पड़ा पत्थर उठा लाया। पत्नी, पति की नीयत भांप पाती पाती, इससे पहले ही इंतजार ने पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमले कर शुरू कर दिए। वह जमीन पर गिर गई, लेकिन इंतजार ने हमले नहीं रोके।

चीख-पुकार कर सुनकर क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे तो शाहीन जमीन पर लहूलुहान पड़ी थी। लोगों ने इंतजार को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में बनभूलपुरा पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इंतजार को हिरासत में लिया और आनन-फानन में शाहीन को उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा।

चिकित्सकों की जांच में सामने आया कि शाहीन के सिर की हड्डी पत्थर के वार से कई जगह से टूट गई थी। चिकित्सकों ने शाहीन हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन शाहीन को लेकर शहर के एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि शाहीन की हालत बेहद नाजुक है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top