Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

बुधवार को चोरी गुरुवार को लूट, हल्द्वानी में लेडी चोर का शोर

– गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा नैनीताल रोड के बाहर और बुधवार को मुखानी में दिया घटना को अंजाम

female thief of haldwani, DDC : आम तौर पर चोर मर्द ही माना जाता है, लेकिन हल्द्वानी में लेडी चोर के कारनामो ने सबको चौंका दिया है। दिनदहाड़े बुधवार को ये लेडी चोर एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर में घुस गई और गुरुवार को भी दिनदहाड़े इसने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पहली घटना में तो ये भाग निकली थी, लेकिन दूसरी में पकड़ी गई।

उक्ता चुके हैं लेडी चोर के माता-पिता
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला तिकोनिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी। कुछ देर बाद वह बाहर निकली तो पहले से घात लगाए एक युवती ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और भाग खड़ी हुई। शोर मचाते महिला पीछे दौड़ी। लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली में लेडी चोर के माता-पिता बुलाए गए, लेकिन बेटी की आदत से वह बाज आ चुके थे। दोनों ने पुलिस के सामने हाथ जोड़े और वहां से चले गए।

सीसीटीवी में कैद हुई लेडी थीफ
जांच की गई तो पता लगा कि इसी लेडी चोर ने बुधवार को मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया नंबर एक विकासनगर बैंक कालोनी स्थित घर में घुस गई थी। घर में रखे जेवर लॉकर से निकाल लिए और तभी मकान मालकिन देख लिया। युवती जेवर और अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गई थी। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस का कहना है यदि इसी युवती ने मुखानी में चोरी की कोशिश की थी तो मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top