Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

मुर्दे का किराया 1000 रुपये प्रति कि.मी. पढ़िए मौत पर मुनाफे की कहानी

– बेलगाम संवेदनहीन एक एंबुलेंस चालक ने 300 मी.जाने के लिए 1000 और दूसरे ने वसूले 600 सौ रुपये

Robbers of Haldwani Ambulance, DDC : मौत के बाद सौदेबादी और मुनाफे का धंधा हल्द्वानी में खूब फल-फूल रहा है। मौत पर मुनाफाखोरी की ये कहानी सुनेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे, जहां किस कदर एक तीमारदार की बेचारगी का फायदा उठाया जाता है। किसी अपने को मौत के मुंह मे जाने से बचने के लिए उसे हर कोई लुटता है। पहले अस्पतल वाले और फिर एम्बुलेंस वाले। यकीन नही होगा आपको कि एम्बुलेंस चालक ने 1 किमी से भी कम दूरी के एवज में एक परिवार से 1000 रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद एक और एम्बुलेंस वाले ने उन्हें लुटा।

STH के पीछे भर्ती था सड़क हादसे में घायल भगत
ताजा मामला एक सड़क हादसे से जुड़ा है। कालाढूंगी-हल्द्वानी रोड पर चकलुवा के पास एक कार और मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में विदरामपुर चकलुवा निवासी भगत सिंह मेहता गंभीर रुप से घायल हो गए। भगत को एक निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे परिजन भगत को एसटीएच के पीछे आईटीआई रोड ​स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए।

प्राइवेट हॉस्पिटल के हाथ से निकली बात तो STH रेफर किया
हालत बेहद नाजुक होने पर उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के जीजा जगत सिंह ने बताया कि आईटीआई रोड कैंसर हॉस्पिटल चौराहा ​स्थित चिकित्सालय से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की दूरी एक किलो मीटर से भी कम थी। बावजूद इसके एंबुलेंस चालक ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाने के लिए 1000 रुपये ले लिए। जबकि उक्त प्राइवेट अस्पताल STH के पीछे ही है। शायद ई रिक्शा वाले इन्हें 20-50 रुपये में पंहुचा देता।

STH से पोस्टमार्टम हाउस का किराया 600 रुपये वसूला
सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सक ने भगत के मौत की पुष्टि कर दी। जिसके बाद शव मोर्चरी ले जाने के लिए कहा गया। पीड़ित परिवार एक बार फिर एंबुलेंस तलाशने निकला। डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय से मॉर्चरी की दूरी एक किली मीटर से भी कम है। बावजूद इसके एंबुलेंस चालक ने उनसे 600 रुपये ले लिए।

15 किमी तक 800 रुपये है एंबुलेंस का किराया
आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नॉन एसी एंबुलेंस का किराया 800 रुपये 15 किलोमीटर की परि​धि में है। इससे अधिक दूरी होने पर 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिए जाने का नियम है। इस मामले की ​शिकायत उन तक नहीं पहुंची है। जल्द ही एंबुलेंस के ​खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top