Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

जगदीश होटल में दारू पीकर निगला जहर, बंद कमरे में मिली लाश

– तीन दिन से कमरे में पड़े शव से बदबू आई तो लगा पता, जहर की शीशी और शराब का खाली क्वाटर मिला

Suicide in Jagdish Hotel, DDC : हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र स्थित होटल जगदीश में एक वृद्ध ने खुदखुशी कर ली। परिवार से कई साल से अलग रहे बुजुर्ग ने होटल के बंद कमरे में पहले शराब पी और फिर जहर खा लिया। तीन दिन तक शव कमरे में पड़े शव से बदबू आई तो होटल कर्मियों को घटना का पता लगा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को मॉर्चरी भेज दिया है।

अल्मोड़ा के आनंद ने तीन दिन के लिए लिया था कमरा
भिकियासैंण अल्मोड़ा निवासी आनंद सिंह (65 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह की पत्नी गांव में रहती है। उनके दो बेटे हैं, जो नोएडा उत्तर प्रदेश में रहते हैं। बताया जाता है कि आनंद सिंह 31 बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के रेलवे बाजार स्थित होटल जगदीश पहुंचे थे। यहां उन्होंने तीन दिन के लिए कमरा लिया था और तीन दिन का भुगतान एडवांस में दिया था।

तीन दिन बाद फिर तीन दिन के लिए बढ़ाई बुकिंग
तीन अगस्त को उन्होंने दोबारा तीन दिन के लिए भुगतान किया और कमरे की बुकिंग को आगे बढ़ा ली। होटल स्टाफ के मुताबिक, जिस दिन से उन्होंने तीन दिन के लिए कमरे की बुकिंग बढ़ाई थी उसी दिन से वह कमरे से बाहर नहीं। मंगलवार को जब कमरे से भयंकर बदबू आने लगी तो होटल स्टाफ रूम नंबर 20 में पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था और तेज बदबू आ रही थी।

जहर की भरी शीशी और कूड़ेदान में खाली क्वाटर
सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ कर कमरे दाखिल हुई तो आनंद का शव बिस्तर पर पड़ा था। पास ही जहर की शीशी की पड़ी थी और कूड़ेदान में शराब का खाली क्वाटर पड़ा था। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि आठ-नौ साल से बुजुर्ग परिवार से अलग रह रहे थे। किसी को उनके बारे में कुछ पता नहीं था।

पुलिस की सूचना पर उनके बच्चे नोएडा से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top