Breaking News
एसओजी प्रभारी राजेश जोशी पर कार्रवाई की संस्तुति।
एसओजी प्रभारी पर कार्रवाई की संस्तुति, कांस्टेबल के खिलाफ नहीं मिले सुबूत
हल्द्वानी की मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में पत्नी ने पति को फ्राईपिन से पीटा।
हल्द्वानी में पति को इतना पीटा कि पीटते-पीटते फ्राईपिन हुआ टेढ़ा
10 जून से खुल जाएगा कैंचीधाम बाईपास।
10 जून से खुल जाएगा कैंची धाम बाईपास, सड़क के गड्ढों पर सीएम सख्त
बनभूलपुरा में शनिबाजार रोड पर किशोरी को डंपर ने कुचला।
गर्मियों की छुट्टियां मनाने मामा के घर आई भांजी को डंपर ने कुचला
उत्तराखंड में 8 जून से शुरू होगा एसआईआर।
8 जून से SIR की शुरुआत, BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म
ब्लिंकिट कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी।
ब्लिंकिट कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से 98 हजार की ठगी
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द

बरेली रोड पर सर्राफ को कुचलकर वाहन चालक फरार

– हल्द्वानी से गौरापड़ाव जा रहा था सर्राफ, गोरापड़ाव में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

Goldsmith dies in road accident, DDC : हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र स्थित गोरापड़ाव में क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय सर्राफ कमलेश सोनी की सड़क हादसे में सोमवार देर रात मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की शिनाख्त की। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को फोन करके अनहोनी की जानकारी दी। रात अधिक होने की वजह से पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखा दिया।

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात हल्द्वानी से गोरापड़ाव को आ रहे बाइक सवार कमलेश सोनी पुत्र जादव लाल साह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में कमलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा टीम के साथ पहुंचे और शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ शुरू की।

गोरापड़ाव में संचालित दुकानदारों से बातचीत की स्थानीय लोगों ने ही शिनाख्त की। परिजनों की जानकारी हासिल होने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा ने बताया कि कमलेश ने कुछ समय पहले ही गोरापड़ाव में सर्राफ की दुकान शुरू की थी। परिजनों की जानकारी हासिल होते ही उन्हें सूचना दी गई है।

परिजन शहर से बाहर हैं। दूर के रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले वाहन को ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top