Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

मुंबई से बर्थडे मनाना आया भीमताल, लूज मोशन ले गई जान

– पत्नी और बच्चा के साथ आया था अपना बर्थडे मनाने, लूज मोशन के बाद गिरता शुगर लेवल

Mumbai tourist dies in Bhimtal, DDC : मुंबई से परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने भीमताल आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे अचानक लूज मोशन शुरू हुए और फिर शुगर लेवल गिरता गया। भीमताल में उसे ठीक से उपचार नहीं मिल पाया। गंभीर अवस्था में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया और एसटीएच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की बेटी ने पहाड़ पर चिकित्सा सुविधा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरएस नवलकर मार्ग तारवाड़ी चीर बाजार मुंबई निवासी विनोद आर्या (74 वर्ष) पुत्र गणपत का हाल में जन्मदिन था। अपना जन्मदिन मनाने के लिए वह परिवार के साथ बीती 30 नवंबर को भीमताल आए थे। विनोद की बेटी वसुधा ने बताया कि वह मुंबई में एक आईटी कंपनी में नौकरी करती हैं। 30 नवंबर को जन्मदिन मनाने के लिए भीमताल पहुंचे।

भीमताल के होटल में मनाया था बर्थडे
अगले दिन नैनीताल घूमने चले गए। रात लौटे तो भीमताल स्थित होटल में ही उनका जन्मदिन मनाया गया। सोमवार सुबह विनोद को लूज मोशन शुरू हो गए और फिर उनका शुगर लेवन डाउन होने लगा। आनन-फानन में होटल मैनेजर से चिकित्सक को बुलाने के लिए कहा गया और उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले गया। वसुधा का कहना है कि अस्पताल में उनके पिता की नब्ज चल रही थी, लेकिन चिकित्सकों ने यहां इलाज करने से मना कर दिया।

हाथ-पैर जोड़े और कर दिया रेफर
हाथ-पैर जोड़ने पर वह इलाज को राजी हुए, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में वसुधा ने बताया कि भीमताल में चिकित्सक न तो लूज मोशन का इलाज कर पाए और न ही शुगर लेवल ठीक कर पाए। यदि उचित इलाज मिल जाता तो उनकी जान नहीं जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top