Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

कालिख पोत बाजार में नंगा हुआ यू-ट्यूबर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

– यू-ट्यूब चैनल पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए पोती थी कालिख, महिलाओं के दे रहा था बुढ़िया के बाल

YouTuber arrested, DDC : ऊटपटांग काम करके नाम और पैसे कमाने के जुनून में लोग किसी भी हद से गुजरने को तैयार हैं। ऐसा ही एक सिरफिरा शनिवार को हल्द्वानी के शनिबाजार में नजर आया। सिर से लेकर पैर तक कालिक पोत अर्द्धनग्न अवस्था में वह महिलाओं के बीच पहुंच गया। महिलाएं उसे देख घबरा कर भागने लगीं। बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली तो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

हर शनिवार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शनिबाजार लगती है। इस सस्ते बाजार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। खरीदारों में महिलाओं की संख्या अधिक होती है। शनिवार को लोग खरीदारी में व्यस्त थे। तभी सिर पर सफेद, आंखों पर रंगीन चश्मा, हाथ में बुढ़िया के बाल और कालिक से पुता अर्द्धनग्न शरीर लेकर एक व्यक्ति महिलाओं के बीच पहुंच गया। वह महिलाओं को बुढ़िया के बाल देने लगा। उसकी हालत देख कर महिलाएं उसे पागल समझ यहां-वहां भागने लगीं।

भीड़ के बीच युवक के इस हरकत की खबर लोगों ने पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। जहां पूछताछ में युवक ने बताया कि वह यू-ट्यूबर है। यू-ट्यूब चैनल पर फॉलोअर और लाइक बढ़ाने के लिए उसने यह अजीबो-गरीब प्रयोग किया था, लेकिन महिलाएं डर गई। उसकी इस हरकत पर पुलिस ने उसे तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखा और फिर चालान कर छोड़ा। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। साथ ही माफीनामा भी लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top