Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

तंदूरी चाय की दुकान में जुआरियों का अड्डा, लूडो पर लगा हार-जीत का दांव

– दुकान का मालिक ही बैठाता था फड़, दुकान के नौकर का खुलासा, एसओजी और कोतवाली पुलिस ने पकड़े 9 जुआरी

Gambling scam in tandoori tea, DDC : दुकान चाय की और जब पुलिस और एसओजी ने छापा मारा तो अंदर का नजारा कुछ और मिला। गोला बनाए बैठे जुआरी लूडो बोर्ड पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। जुए की फड़ चाय पर चर्चा तंदूरी चाय की दुकान के मालिक ने बैठाई थी। पुलिस ने मौके से 9 जुआरी और हजारों की रकम बरामद की है। सभी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक 25 फरवरी की रात कोतवाल राजेश कुमार यादव और एसओजी प्रभारी संजीत राठौर ने कालाढूंगी रोड स्थित चाय पर चर्चा तंदूरी चाय शॉप पर रात करीब पौने 11 बजे छापेमारी की। दुकान पर चाय बनाने वाला मिला और जब पुलिस टीम चाय की दुकान के नीचे पहुंचे 9 लोग लूडो बोर्ड पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 22250 रुपए और 9 जुआरी पकड़े।

पकड़े गए जुआरियों में पंकज बिष्ट पुत्र स्व. बच्ची सिंह बिष्ट निवासी मल्ला गोरखपुर तिकोनिया, योगेश गोस्वामी पुत्र ओम प्रकाश गोस्वामी निवासी कुंवरपुर गौलापार, रितेश कुमार पुत्र शंकरानंद निवासी राजेन्द्र नगर राजपुरा वार्ड 12, चेतन अरोरा पुत्र किशन अरोरा निवासी विष्णुपुरी गली नंबर 10, योगेश सिंह पुत्र चन्द्र मोहन सिंह निवासी भोटिया पड़ाव, प्रियांशु पुत्र सुरेन्द्र लाल निवासी राजेन्द्र नगर राजपुरा वार्ड 13, अजय फर्त्याल पुत्र नरेन्द्र सिंह फर्त्याल निवासी मल्ला फतेहपुर मुखानी, अभिषेक आर्या पुत्र राजूराम निवासी कुंवरपुर चोरगलिया और रवि गुप्ता पुत्र स्व. धर्मपाल गुप्ता निवासी मंडी गेट बरेली रोड हैं।

पुलिस पूछताछ में दुकान में काम करने वाले तन्नू आर्या ने बताया कि यह दुकान शुभम शर्मा की है और वही जुआ कराता है। पुलिस टीम में एसएसआई रोहताश सिंह, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल सन्तोष बिष्ट व जगदीश भण्डारी थे।

रामनगर पुलिस ने भी पकड़ तीन जुआरी
रामगर पुलिस ने भी तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक टीम ने रेलवे मैदान ऊटपड़ाव 10100 रुपए के साथ जहीर अहमद पुत्र अमीर अहमद निवासी स्टेन ग्राउंड वाहिदनगर बिजनौर उत्तर प्रदेश, नौशाद पुत्र मो. सत्तार अहमद निवासी गैस गोदाम ऊटपड़ाव रामनगर और भूरा पुत्र सौकत अली निवासी मोती मस्जिद खताड़ी रामनगर को पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top