Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

हल्द्वानी में सरस मेला शुरू, एमबी ग्राउंड में देशभर के उत्पाद

– शनिवार को विधायक बंशीधर भगत ने किया 10 दिवसीय सरस अजीविका मेले का शुभारंभ

Saras Agivika Mela, DDC : हल्द्वानी के एमबी इन्टर कालेज मैदान में 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का शुभारंम शनिवार को विधायक बंशीधर भगत ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुअल तरीके से जनता से जुड़े और संबोधित किया। छोलिया दल और आंचल कला केन्द्र के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए प्रस्तुति दी। मेले में स्टार नाइट कोक स्टूडियो के कलाकार दिग्विजय तथा कमला देवी ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से सभी आगंतुकों का मन मोहा। मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के 74 तथा उत्तराखंड राज्य के 117 समूहों के स्टॉल के अतिरिक्त अन्य व्यवसाइक स्टॉल लगाए गए हैं।

सरस आजीविका मेले में लोगों को वर्चुअली सम्बोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
सरस आजीविका मेले में लोगों को वर्चुअली सम्बोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं आजीविका को प्रोत्साहन देते हुए इस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं, शिल्पियों, कलाकृतियों का विक्रय करना ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को एक-दूसरे की कला व संस्कृति को जानने, सीखने समझने का अवसर प्रदान करता है। इस मेले में प्रतिभाग करने वाली लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। मेले में लगे 250 स्टॉल में देश के राज्यों के साथ ही उत्तराखंड राज्य के महिला समूहों के भी स्टाल लगाए जा रहे हैं।

विभिन्न राज्य के व्यंजनों का स्वाद सांस्कृतिक संध्या के साथ
महिला समूहों को यह सुविधा निःशुल्क दी जा रही है। सीएम ने कहा, महिलाओं को अपने उत्पादों को व्यवसायिक करने का अवसर प्रदान करने के साथ ही इस आयोजन में विभिन संस्कृतियों की झलक सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से मिलेगी। साथ ही मेले में उत्तराखण्ड के साथ देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का भी स्वाद लोगों को मिलेगा। प्रधानमंत्री जी के लोकल फार वोकल को आत्मसात करते हुए आयोजन में बायर-सेलर मीट का भी आयोजन कर विभिन्न तकनीकी का ज्ञान समूहों व किसानों को मिलेगा, जिससे अपने उत्पादों को ग्राहकों तक बेहतर रूप से पहुंचा सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कुमाउनी कलाकार।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कुमाउनी कलाकार।

मेले से बढ़ेगी महिलाओं की अजीविका, बनेंगी स्वावलंबी
मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने कहा, सरस आजीविका मेला विशेष रूप से महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने व उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए आयोजित किया जाता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने के लिए अनेक योजनाए चलाई गई हैं, उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा राज्य मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अनेक कार्यों में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहा है। हमारे राज्य को राष्ट्रीय खेलों की जो मेजबानी मिली, उसे राज्य ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

मेयर गजराज ने की सीएम धामी की तारीफ
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर तरक्की कर रहा है। उनके ऐतिहासिक निर्णय नकल विरोधी कानून, यूसीसी, भू-कानून जैसे निर्णय प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा, यह संस्कृति का स्थल है। यह एक-दूसरे समूहों को अनेक अवसर प्रदान करेगा। मेले के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों की किसानों, समूहों के साथ परिचर्चा, गोष्ठी का आयोजन नियमित रूप से होगा।

फीता काटकर सरस आजीविका मेले का शुभारंभ करते विधायक बंशीधर भगत व अन्य।
फीता काटकर सरस आजीविका मेले का शुभारंभ करते विधायक बंशीधर भगत व अन्य।

इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेन्दर सिंह रौतेला, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, सहायक परियोजना अधिकारी चन्दा फत्याल, एसडीम नवाजिस आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top