Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या, सूटकेस में मिली लाश

– भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी थीं, रोहतक में मिली लाश

Himani Narwal Murder Case, DDC : हरियाणा के रोहतक में शनिवार, 1 मार्च की सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आईं कांग्रेसी नेता हिमानी नरवाल की बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी लाश को एक सूटकेस में बरामद किया गया। हिमानी की उम्र महज 22 साल थी और वह कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी नरवाल।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी नरवाल।

कांग्रेस विधायक ने एसआईटी जांच की मांग की
घटना की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने आरोप लगाया कि यह हत्या हो सकती है और इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए। बत्रा ने कहा कि हिमानी नरवाल कांग्रेस के लिए एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं और उनकी हत्या की जांच बहुत जरूरी है।

घटनास्थल से सनसनी फैलने वाली खोज
सांपला कस्बे के फ्लाईओवर के पास एक बंद सूटकेस में शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरू में शव की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन बाद में कांग्रेस विधायक ने इसकी पुष्टि की। शव के साथ युवती के हाथ में मेहंदी भी लगी थी, जो उसकी पहचान में मददगार साबित हुई।

कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर हिमानी नरवाल की सक्रियता
हिमानी नरवाल सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती थीं और भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती थीं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस के लिए दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा का प्रचार भी किया था।

एक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती हिमानी नरवाल।
एक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती हिमानी नरवाल।

जांच की उम्मीद, एसआईटी पर जोर
कांग्रेस विधायक ने एसआईटी से जांच कराने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिल सके और न्याय स्थापित हो।

बताया जाता है कि हिमानी नरवाल यहां अकेले रहकर लॉ की तैयारी कर रही थी। जबकि उसकी मां दिल्ली में रहती हैं। सामने आया है कि कुछ साल पहले हिमानी के भाई की भी हत्या की गई थी। हिमानी को जब सूटकेस से निकाला गया तो उसके गले में चुनरी कसी थी और हाथों में मेंहदी लगी थी। मौत से एक दिन पहले हिमानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक शादी का वीडियो भी शेयर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top