Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

दुल्हन बन मंडप में बैठी रही प्रेमिका, शादी के दिन फरार हुआ प्रेमी

– रुद्रपुर में हुई थी दोनों की मुलाकात, पड़ोस में ही रहता था प्रेमी, आर्य समाज मंदिर हल्द्वानी में 2 मार्च को होनी थी शादी

Rape in the name of love, DDC : बिंदुखत्ता के युवक ने नैनीताल की लड़की से पहले दोस्ती गांठी और फिर शादी का झूठा वादा कर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। लड़की समझ नहीं पाई और लड़का प्यार की आड़ में उसकी इज्जत से खेलता रहा। दोनों की शादी भी तय हो गई। लड़की दुल्हन बनकर मंडप में बैठी इंतजार करती रही कि दूल्हा बनकर उसका प्रेमी पहुंचने वाला होगा, लेकिन वो नहीं आया। इंतजार कर जब प्रेमिका हार गई तो दुल्हन के लिबाज में ही मुखानी थाने पहुंच गई। मुखानी पुलिस ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुखानी पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से तल्लीताल थानाक्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में मुखानी थानाक्षेत्र में किराए पर रहती है। पीड़िता का कहना है कि जब वह रुद्रपुर में रहती थी तो उसके पड़ोस में बिंदुखत्ता लालकुआं का रहने वाला मनीष जोशी पुत्र देवेंद्र जोशी रहता था। पड़ोसी होने के नाते दोनों में बातचीत होती थी। फिर एक दिन मनीष ने लड़की के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रख कर दिया।

वो समझ नहीं पाई और आबरू से खेलता रहा प्रेमी
दोस्ती ठीक चल रही थी और इसी बीच मनीष ने लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया, लेकिन लड़की ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। लड़की ने कहा, उसे प्यार में कोई रुचि नहीं है, लेकिन मनीष नहीं माना। लड़की ने इस शर्त पर प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि वह उससे शादी करेगा। मनीष ने शर्त मान ली। आरोप है कि प्यार की आड़ में मनीष उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कभी उसे हल्द्वानी बुलाता तो कभी भीमताल और कभी लड़की के किराए के कमरे में उससे दुष्कर्म करता रहा, लेकिन मनीष की मानसिकता लड़की भांप नहीं पाई।

घंटों किया इंतजार, स्विच ऑफ बताता रहा मोबाइल
इस दरम्यान दोनों के परिवार वालों ने भी इस रिश्ते को भी अपनी सहमति दे दी और 2 मार्च शादी की तारीख तय हो गई। शादी हल्द्वानी स्थित आर्य समाज मंदिर में होनी थी। लड़की दुल्हन के जोड़े में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ आर्य समाज मंदिर पहुंच गई, लेकिन न तो मनीष आया और न ही उसके परिवार वाले। लड़की ने मनीष को फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। वह घंटों इंतजार करती रही, लेकिन लड़का नहीं आया।

मनीष पर दुष्कर्म, परिवार पर धमकाने का मुकदमा दर्ज
इंतजार कर थकी पीड़िता मनीष और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर के लेकर मुखानी थाने पहुंची। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिली के आधार पर आरोपी मनीष, उसके पिता देवेंद्र जोशी, मां किरण जोशी व बहन कंचन जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मनीष पर झांसा देकर दुष्कर्म करने और परिजनों पर पीड़िता को धमकाने की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लड़की ठाकुर और लड़का ब्राह्मण, इसीलिए नहीं बनी बात
पीड़िता का कहना है कि मनीष और उसके परिवार ने साजिश के तहत उसके साथ घटना को अंजाम दिया। मनीष के परिवार के सदस्यों ने धमकाने का प्रयास किया। पीड़िता के परिवार से अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। बताया जाता है कि लड़की ठाकुर है और मनीष ब्राह्मण। इसी वजह से मनीष के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं हुए और 2 मार्च को पीड़िता दुल्हन बनकर मनीष का इंतजार करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top