Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

पापा से मंगाई नई किताबें, फिर फंदे पर झूल गई 6 की छात्रा

कक्षा छह की छात्रा ने फांसी लगाई।

– हल्द्वानी में मजदूर पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, पीलीभीत से हल्द्वानी आए एक रिश्तेदार ने भी लगाई फांसी

Class 6 student and youth committed suicide, DDC : उत्तराखंड में हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र स्थित ऊंचापुल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता से नई कॉपी-किताबों की डिमांड करने के बाद कक्षा 6 में पढ़ने वाली बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मजदूर पिता और परिवार घटना से सदमे में है। वहीं उत्तर प्रदेश से पीलीभीत से हल्द्वानी के आए एक युवक ने रिश्तेदार के घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार सोमपाल मौर्या दिहाड़ी मजदूर हैं और ऊंचापुल क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 14 साल की बेटी नेहा मौर्या का नारायण नगर इंटर कालेज में इस साल कक्षा छह में प्रवेश हुआ था। नेहा ने माता-पिता से नई कॉपी-किताबें दिलाने की मांग की थी। पिता ने आश्वासन दिया कि शाम को उसकी नई कॉपी-किताबें आ जाएंगी। नेहा पिता की बात मान भी गई और अपने कमरे में चली गई।

हालांकि कमरे में जाने के बाद नेहा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई। इस पर परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। बेटी का शव उनकी आंखों के सामने फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

साढ़ू के घर आए युवक ने फांसी लगाई
पीलीभीत से हल्द्वानी रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार पीलीभीत जिले के बीसलपुर कस्बा निवासी भगवान दास (41 वर्ष) पुत्र डाल चंद्र पेशे से चालक था। वह अनुबंध पर रोडवेज की बस भी चलाता था। भगवान दास कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी के भोटियापड़ाव क्षेत्र में अपने साढ़ू के घर आया था। गुरुवार देर शाम भगवान दास ने कमरे में फांसी लगा ली। रिश्तेदार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top