Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

12 साल की बच्ची का दुष्कर्मी 72 साल का उस्मान पहुंचा सलाखों के पीछे, हल्द्वानी में पिटते बचा

. विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ने 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में ठेकेदार उस्मान को भेजा उपकारागार हल्द्वानी

Girl raped in Nainital, DDC : 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद बुधवार रात नैनीताल सुलग उठा। दुष्कर्म का आरोप 72 साल के ठेकेदार उस्मान पर है। नैनीताल में हिंसा के दौरान उस्मान की जान भी खतरे में पड़ गई। उसे किसी सूरत गिरफ्तार कर गुरुवार को हल्द्वानी लाया गया। यहां बेस अस्पताल में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उसका मेडिकल कराया और फिर जजी कोर्ट में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो की अदालत में पेश किया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जजी कोर्ट उसे पीटने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई।

दोपहर करीब 12 बजे पुलिस और पीएसी का विशेष कमांडो दस्ता उस्मान को लेकर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर पहुंचा। नैनीताल की ओर खुलने वाले अस्पताल गेट को पुलिस ने सील कर दिया। अस्पताल के बाहर से लेकर अंदर इमरजेंसी तक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। करीब पौने एक बजे मेडिकल के बाद आरोपी को जजी कोर्ट ले जाया गया। यहां पहले से ही सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

आरोपी को कोर्ट के अंदर ले जाने के बाद कोर्ट के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। किसी के भी अंदर जाने पर पाबंदी लगा दी गई, लेकिन आरोपी के कोर्ट पहुंचते ही अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है पुलिस वैन से बाहर निकालते ही अधिवक्ताओं ने उसे घेर लिया और पुलिस हिरासत से खींच कर पीटने का असफल प्रयास किया। पुलिस ने मामला संभाल लिया और किसी सूरत आरोपी को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट से निकालना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट से निकलने वाले सभी द्वार घेर लिए। पुलिस ने किसी सूरत आरोपी को सुरक्षित तो निकाल लिया, लेकिन अधिवक्ताओं से उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ी। आरोपी को हल्द्वानी उप कारागार भेजा गया है।

पीड़िता के दर्ज कराए गए 183 के बयान
आरोपी ठेकेदार उस्मान की गिरफ्तारी से लेकर जेल भेजे जाने के साथ ही पीड़िता के कोर्ट में बीएनएसएस की धारा 183 के तहत कलमबंद बयान दर्ज कराए गए। पीड़िता ने क्या बयान दर्ज कराए, यह तो सामने नहीं आया, लेकिन बताया जा रहा है कि उसने दुष्कर्म की बात कही है। इसी आधार पर नैनीताल पुलिस ने आरोपी उस्मान के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 65(1), 351(2) व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बीमार और वृद्धों के साथ हाते में रहेगा उस्मान
आरोपी को उप कारागार हल्द्वानी में रखा गया है और यहां घटना से उपजे आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि उस्मान को 70 बंदी व कैदियों के साथ रखा गया है। यह सभी या तो वृद्ध या फिर बीमार। इसके अलावा हाता इंचार्ज को सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जेल में बंद अन्य बंदियों और कैदियों को कानून का पालन करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top