Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

भाजपा विधायक के खिलाफ बोलने वाला हल्द्वानी का ब्लॉगर कमल गिरफ्तार, पुलिस के आड़े आए पनेरू

. मारपीट के एक मामले में वांछित चल रहा था आरोपी, 21 अप्रैल को चोरगलिया थाने में लिखा गया था मुकदमा

Blogger Kamal Kafaltia arrested, DDC : भीमताल विधानसभा से विधायक राम सिंह कैड़ा के खिलाफ वीडियो बनाकर सुर्खियों में रहने वाले ब्लॉगर कमल कफल्टिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमल एक मारपीट के मामले में थाना चोरगरिया से वांछित चल रहा था। सोमवार को चोरगलिया पुलिस, मुखानी पुलिस के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो कांग्रेस शासनकाल में दर्जा मंत्री रहे हरीश पनेरू ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम को घेर लिया, लेकिन जब पता लगा कि कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी है तो सभी पीछे हट गए।

नैनवालपुर कमलुवागांजा मुखानी निवासी कमल चंद्र कफल्टिया एक ब्लॉगर है और सोशल मीडिया पर उसके हजारों फॉलोवर्स हैं। कमल के बनाए कई वीडियो में वह एक विधायक पर निशाना साधते नजर आते हैं। चोरगलिया पुलिस के मुताबिक बीती 21 अप्रैल को लक्षमपुर कुंवरपुर गौलापार निवासी मनोज कुमार बेलवाल पुत्र स्व.दिनेश चंद्र ने कमल के खिलाफ तहरीर दी थी।

मनोज के मुताबिक वह शटरिंग का काम करते हैं। 21 अप्रैल की दोपहर वह दानीबंगर गौलापार गए थे। दोपहर करीब सवा दो बजे कमल ने उन्हें देखा तो अपनी गाड़ी रोक दी। गाड़ी से उतरने ही वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और फिर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। उसके साथ गाड़ी में दो और लोग सवार थे। आरोप यह भी है कि पिछले वर्ष 11 जुलाई को कमल ने उनके चचेरे भाई के घर घुसकर भी मारपीट और गाली-गलौज की थी।

तब भी उन्होंने चोरगलिया पुलिस के शिकायत की थी। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार जोशी ने बताया कि आरोपी मारपीट के मामले में वांछित था। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर उसे मुखानी पुलिस की मदद से उसके आवास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर कमल को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम को पनेरू एंड पार्टी ने घेरा
चोरगलिया पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुखानी थाना पहुंची। यहां से दोनों थानों की टीम कमल कफल्टिया के घर पहुंची। जैसे ही यह बाद कांग्रेस शासन में पूर्व दर्जा मंत्री रहे हरीश पनेरू को लगी तो वह 10-15 साथियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस टीम को घेर लिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद वह रास्ते हट गए। पुलिस ने उन्हें बताया कि कमल के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। कमल के खिलाफ चोरगरिया थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top