छात्रसंघ चुनाव : होने से पहले रोकें बवाल, हुआ तो नपेंगे थानेदार

– आईजी ने थानेदारों को चेताया, कुमाऊ के सभी जिलों को निदेश जारी

Uttarakhand student union election, DDC : उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की तारीख का एलान हो गया है और इसी के साथ महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। छात्रसंघ चुनाव में हर बार बवाल होते हैं और इस बार पुलिस पर होने वाले बवाल को पहले से ही रोकने की जिम्मेदारी है। थानेदार और चौकी प्रभारी अगर ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें अंजाम भुगतना होगा। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कुमाऊ में सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

बात हल्द्वानी के एमबीपीजी महाविद्यालय की हो या फिर रामनगर का पीएनजी डिग्री कॉलेज, यहां छात्रसंघ चुनाव में और चुनाव से पहले हंगामा और बवाल न हो यह संभव नहीं। इस मामले में हल्दूचौड़ कॉलेज भी पीछे नहीं है। अल्मोड़ा में भी ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसको लेकर आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने चिंता जाहिर की है। साथ ही थानेदार और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया है कि वह अभी से कमर कस लें।

कहा, पिछले कुछ वर्षों में जिन हुड़दंगियों का नाम सामने आया है, उन्हें अभी से चिह्नित कर लिया जाए और उन पर लगातार नजर रखी जाए। यह तय कर लें कि किसी भी सूरत में छात्रसंघ चुनाव हिंसक न होने पाए। बावजूद इसके यदि बवाल हुआ तो संबंधित थानेदार और चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top