नाली में गिराया, पटक-पटक कर मारा, वीडियो हुआ वायरल

– हल्द्वानी में जेल रोड स्थित शराब की दुकान के बाहर रात हुई अराजकता, कार सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

Fight in Haldwani, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार रात कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। कालाढूंगी रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे बाइक सवार युवकों को कार सवार युवकों ने घेर लिया। उन्हें नाली में गिरा-गिरा कर पीटा और लहूलुहान कर दिया। पुलिस से पहुंचने से पहले कार सवार भाग निकले। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

मंगलपड़ाव निवासी पंकज रावत और हेमंत शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह जेल रोड चौराहे के पास स्थित वाइन शॉप के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार वहां आकर रुकी। बाइक सवार पंकज और हेमंत कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार से कई लोग उतरे और उतरते ही हमला कर दिया।

कार सवारों ने दोनों को नाली में गिरा-गिरा कर पीटा और इतना मारा कि उनके कपड़े और सिर फट गए। कार सवार जितनी तेजी से आए थे, घटना को अंजाम देने के बाद उतनी ही तेजी से जेल रोड चौराहे की ओर फरार हो गए।

जहां पर यह मारपीट हुई वहां लगे एक सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोप यह भी है कि मारपीट करने वाले कार सवारों ने पीड़ित के गले से सोने की चेन भी लूट ली। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top