– बरेली के तस्कर दीपक कुमार से 7 लाख की चरस मिली, खेतीखान के दादू का नाम उगला
Arrested with hashish worth Rs 7 lakh, DDC : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने चंपावत जिले के थाना टनकपुर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर की टीम ने स्थानीय पुलिस और चम्पावत एसओजी के साथ मिलकर बरेली के बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7 लाख रुपये की चरस बरामद की गई, जिसे तस्कर खेतीखान से लेकर आया था।
पुलिस टीम ने ककराली गेट, टनकपुर से आरोपी दीपक कुमार (35 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर 3, नवाबगंज, आदर्श नगर थाना नवाब गंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह चरस खेतीखान के दादू नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचने जा रहा था।
एसटीएफ टीम ने पूछताछ के दौरान अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम भी उजागर किए हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आरोपी के पास कुल 1 किलो 208 ग्राम चरस बरामद की गई है।
एएनटीएफ की जनवरी 2025 से अब तक की कुल बरामदगी
चरस – 11 किलो 981 ग्राम
हेरोइन – 1 किलो 203.46 ग्राम
एमडीएमए – 7.41 ग्राम
अफीम – 2 किलो 513 ग्राम
गुडवर्क करने वाली टीम
एसटीएफ में निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, विनोद चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, महेन्द्र गिरी, कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद, मोहित जोशी, टनकपुर थाना पुलिस टीम में निरीक्षक चेतन रावत, एसआई ललित पांडे, हेड कांस्टेबल संजीत कुमार और एसओजी चम्पावत की टीम में हेड कांस्टेबल मतलूब खान, तपेंद्र जोशी और कांस्टेबल उमेश राज थे।
इस नंबर पर दें नशा तस्करों की खबर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी का हिस्सा न बनें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी निकटतम पुलिस थाने या एसटीएफ से साझा करें। एसटीएफ के हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 और 9412029536 पर नशे से जुड़ी सूचना दे सकते हैं।


