– बरेली से करवाचौथ के बाजार में शिकार तलाशने आईं शातिरों ने महिला का बैग खंगाला
Aunt and niece arrested, DDC : त्योहार का बाजार सज चुका है और अब इस बाजार में शिकार की तलाश में कई गैंग सक्रिय हो गए हैं। ऐसा ही एक गैंग बुआ-भतीजी का है, जो बरेली से हाथ साफ करने हल्द्वानी पहुंची थी। इन्होंने एक महिला को अपना शिकार भी बना लिया, लेकिन पुलिस के बच नहीं सकीं। पुलिस ने दोनों शातिर महिलाओं को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी सुशीला आर्या पति रमेश चन्द्र ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह करवाचौथ के लिए खरीदारी करने साहूकारा लाइन बाजार मंगलपड़ाव गईं थीं। वह एक फड़ पर खड़ी खरीदारी कर रही थीं कि तभी उनके बैग में रखा पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में करीब 3 हजार रुपए व अन्य सामान था। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने जांच शुरू की।
पुलिस कन्ट्रोल रूम सीसीटीवी प्रभारी एसआई जितेन्द्र सिंह की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो दो महिलाएं नजर आईं, जो सुशीला के बैग में हाथ डालकर पर्स निकालती नजर आईं। दोनों की तलाश में जुटी पुलिस ने दोनों महिलाओं मिथलेश पत्नी सुरेन्द्र निवासी पूनापुर बिसलपुर रोड बरेली उत्तर प्रदेश व मीना पत्नी रामकिशोर निवासी ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर मूल निवासी चौखण्डी अलईया हाफिजगंज बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है।
पूछताछ में शातिर महिलाओं ने बताया कि वह बुआ-भतीजी हैं। दोनों लोग मिलकर त्योहारो के समय बाजार में महिलाओं के पर्स व ज्वैलरी की चोरी करते हैं। दोनों पहले टारगेट वाली महिला के दोनों तरफ खड़े होकर उसे उलझा देते हैं और फिर चोरी कर लेते हैं। इससे पहले भी दोनों हल्द्वानी बाजार में चोरी कर चुके हैं।


