– साइबर क्रिमिनल के जाल में फंसी महिला हुई कंगाल, इंस्टाग्राम पर मिला था जालसाज
Cyber Fraud, DDC : घर बैठे-बैठे मालामाल बनने के फितूर ने एक महिला को कंगाल कर दिया। एक साइबर क्रिमिनल उसे इंस्टाग्राम पर मिला और फिर टेलीग्राम पर ले गया। 700 रुपए लगाने को कहा, बदले में तुंरन्त खाते में 1000 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। महिला को मजा आ गया। फिर वो रुपये लगाती गई, लेकिन खाते में वापस नही आए और 17 लाख रुपए से अधिक की रकम गंवा बैठी। मुखानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूरनपुर नैनवाल कमलुवागांडा निवासी दीपा देवी पत्नी मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम यूजर है। उनके इंस्ट्राग्राम में ऑनलाइन जॉब का लिंक आया। उन्होंने लिंक रिसीव कर लिया। जिसके बाद दीपा को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने ऑन लाइन जॉब के लिए टेलीग्राम ऐप डाउनलोड करने को कहा। दीपा ने ऐसा ही किया और फिर एक मैसेज आया।
मैसेज करने वाले ने ऑन लाइन जॉब के बारे में बताया और फिर 800 रुपए जमा करने को कहा। दीपा ने रुपए जमा कर दिए और कुछ ही देर बाद उन्हें 1030 रुपए मिल गए। दीपा को कॉलर पर भरोसा हो गया। कॉलर ने फिर 7000 रुपए डलवाए। इसके बाद 20000, 50000, 80000 और 930000 रुपए दीपा के खाते में दिखाए गए। जब दीपा ने खाते से रकम निकालने का प्रयास किया तो बताया गया कि रकम फ्रीज हो गई।
जालसाजों ने विश्वास में लेकर उनसे 356400 रुपए डलवाए। इसी तरह कई किश्तो में कुल 1762561 रुपए जालसाजों ने ठग लिए। इसके बाद भी जब जालसाजों ने और रुपए डालने को कहा तो दीपा को ठगी का एहसास हुआ। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


