Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

IVRI मुक्तेश्वर में “वन हेल्थ” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘विबकॉन-2025’ का आयोजन

– 6 से 8 नवम्बर तक देश-विदेश के 250 से अधिक वैज्ञानिक व शोधार्थी होंगे शामिल

‘VIBCON-2025’, DDC : आई.सी.ए.आर.-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आई.वी.आर.आई.), मुक्तेश्वर में आगामी 6 से 8 नवम्बर, 2025 तक “वन हेल्थ” परिदृश्य के अंतर्गत “पशुधन उत्पादन और संरक्षण की परिकल्पना” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘विबकॉन-2025’ का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन भारतीय पशु चिकित्सा प्रतिरक्षा विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी सोसाइटी (आई.एस.वी.आई.बी.) के 30वें वार्षिक अधिवेशन के रूप में आयोजित होगा।

1889 में स्थापित आई.वी.आर.आई. भारत में पशु विज्ञान अनुसंधान के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, जिसने पशु स्वास्थ्य, उत्पादकता और किसानों की आजीविका सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के संरक्षक आई.वी.आर.आई. के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, अध्यक्ष डॉ. यशपाल सिंह मलिक, तथा आयोजन सचिव डॉ. करम चंद और डॉ. अमित कुमार होंगे।

सम्मेलन में देश-विदेश से 250 से अधिक वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के भाग लेने की संभावना है। इनमें पशु स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, महामारी विज्ञान और जनस्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों—पशुपालन एवं डेयरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा कृषि एवं किसान कल्याण के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भी सहभागी बनेंगे।

इसके अलावा आई.सी.ए.आर., आई.सी.एम.आर., सी.एस.आई.आर., डी.बी.टी. जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के वैज्ञानिक, राज्य पशुपालन विभागों के प्रतिनिधि, कृषि एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद, तथा पशु स्वास्थ्य, जैव प्रौद्योगिकी और वैक्सीन उद्योग से जुड़े लगभग 35 औद्योगिक विशेषज्ञ इस आयोजन में शामिल होंगे।

सम्मेलन से पूर्व 5 नवम्बर को आई.सी.एम.आर. के सहयोग से “वन हेल्थ” विषय पर एक प्रायोगिक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनिंदा शोधार्थियों को नवीनतम तकनीकी एवं अनुसंधान पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

‘विबकॉन-2025’ का उद्देश्य “वन हेल्थ” दृष्टिकोण के माध्यम से पशुधन उत्पादन, संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन पर केंद्रित वैज्ञानिक विमर्श को प्रोत्साहित करना है। इस मंच के माध्यम से पशुजन्य रोगों, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, खाद्य सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर सामूहिक रणनीति विकसित की जाएगी।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा प्रतिरक्षा विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और ‘वन हेल्थ’ के उभरते क्षेत्रों में नवीनतम प्रगतियों से रूबरू कराने के साथ ही अंतर-संस्थागत और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगा। यह आयोजन देश में खाद्य सुरक्षा, पशुधन कल्याण और किसानों की आजीविका सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top