यूपी रोडवेज की बस और टाटा मैजिक में आमने-सामने भिड़ंत, 12 घायल

हल्द्वानी रामपुर रोड पर हादसे के बाद मौके पर क्षतिग्रस्ट टाटा मैजिक और मुरादाबाद डिपो की बस।

– ओवरटेक के चक्कर में शनिवार शाम रामपुर रोड पर ओलीविया कॉलोनी के सामने हुआ हादसा 

Roadways bus and Tata Magic collide, DDC : लगातार हो रहे हादसों के बीच शनिवार शाम रामपुर रोड पर एक और भीषण हादसा हो गया। ओवरटेक की कोशिश में सवारियों से भरी टाटा मैजिक सामने से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गई। टक्कर होते ही बस का चालक मौके से फरार हो गए। हादसे में टाटा मैजिक में सवार सभी लोग 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में 2 और 11 साल के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 78 केटी 4869 सवारियां लेकर हल्द्वानी से रामपुर की ओर रही थी। जबकि टाटा मैजिक संख्या यूके 04 ईए 5242 रुद्रपुर से सवारियां लेकर हल्द्वानी की ओर आ रही था। टाटा मैजिक में सवार सवारियों का कहना था कि चालक, मैजिक को काफी तेजी से चला रहा था।

गन्ना सेंटर के पास स्थित ऑलिविया कॉलोनी के पास पहुंचने पर मैजिक चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया और तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषणा था कि मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बस में फ्रंट शीशा टूट गया।

टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बस का चालक बस और सवारियों को छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में मैजिक में सवार घायलों को उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया।

घायलों में 55 वर्षीय कुंती देवी, 32 वर्षीय विंदास, 26 वर्षीय ललिता पांडे, 40 वर्षीय बुद्धि सेन, 19 वर्षीय बबलू मौर्या, 32 वर्षीय सरोज, 22 वर्षीय गायत्री आर्या, 23 वर्षीय सरिता आर्या, 31 वर्षीय मीना, 11 वर्षीय मनीष, 2 वर्षीय दिव्यांशी, 32 वर्षीय चालक चिरनजीत हैं।

बोलेरो चालक ने पहुंचाया घायलों को अस्पताल
छड़ायल निवासी वीर जोशी ने बताया कि वह मौके पर मौजूद थे। गन्ना सेंटर के पास अचानक उन्होंने देखा कि एक टाटा मैजिक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बस और टाटा मैजिक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे मैजिक वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोग तुरंत ही बचाव और राहत के लिए पहुंचे। एक बोलेरो चालक ने अपना वाहन रोक दिया और एंबुलेंस आने से पहले ही लोगों को अपने वाहन से लेकर अस्पताल पहुंचा। बाद में एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और बाकी बचे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वीर जोशी ने बताया कि वह वंदेमातरम ग्रुप से भी जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top