Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हाई स्पीड बाइक पर वीडियो शूट, चपेट में आए रिक्शा चालक की मौत

हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर मिनी स्टेडिम के बाहर बाइक और रिक्शा में टक्कर हुई।

– बाइक चला रहा युवक भी घायल, पीछे बैठा वीडियो बना रहा युवक फरार, मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ हादसा

Rickshaw driver killed by speeding bike, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। देर रात नैनीताल रोड पर तेज रफ्तार बाइक पर वीडियो बना रहे युवकों की लापरवाही ने एक रिक्शा चालक की जान ले ली। बेस अस्पताल के सामने मिनी स्टेडियम गेट पर यह हादसा हुआ। हादसे में बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ, जबकि हादसे के बाद बाइक पर पीछे बैठा वीडियो बनाकर रहा अपने दोस्त और लहूलुहान रिक्शा चालक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रिक्शा चालक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

लालडांठ निवासी 25 वर्षीय नरेश सिंह पुत्र हरीश सिंह यहां अपने पिता और बीमार के साथ रहता था। फरवरी में ही नरेश ने अपनी छोटी बहन की शादी की थी। परिवार के खर्च पूरा करने के लिए वो दिन एक हॉस्पिटल में काम करता और रात में रिक्शा चलाता।

मंगलवार की रात भी वो रिक्शा लेकर सवारियों के इंतजार में मिनी स्टेडियम गेट के बाहर नैनीताल रोड पर खड़ा। पल्सर बाइक संख्या यूके 04 एएन 5778 पर सवार दो युवक वीडियो बनाते हुए कालू सिद्ध मंदिर से हल्द्वानी कोतवाली की ओर जा रहे थे।

वीडियो बनाने में मशगूल बाइक सवारों ने सड़क पर ध्यान ही नहीं दिया और बेहद तेजी से आते हुए नरेश को अपनी चपेट में ले लिया। नरेश बुरी तरह लहूलुहान हो गया। जबकि बाइक चला रहा मूलरूप से गजर मुक्तेश्वर का रहने वाला 24 वर्षीय सूरज बिष्ट पुत्र कुंदन बिष्ट भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया।

हालत नाजुक होने पर नरेश को एसटीएच रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह बाइक चालक सूरज को भी एसटीएच रेफर कर दिया गया।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बाइक और रिक्शा को कब्जे ले लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top