Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

शनि और रविवार कैंची धाम तक नहीं जा सकेंगे निजी वाहन, श्रद्धालुओं के लिए शटल

9 और 10 मई को कैंचीधाम की ओर निजी वाहनों की नोएंट्री।

– नैनीताल जिले में वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों पर भी रहेगा प्रतिबंध

No Vehicles Allowed to Kainchi Dham on May 9 and 10, DDC : कैंची धाम में वीकेंड पर बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने 9 और 10 मई के लिए विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इन दो दिनों में पर्यटक और श्रद्धालु अपने निजी वाहन से कैंची धाम तक नहीं पहुंच सकेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की है।

पुलिस के अनुसार भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक वाहनों को विकास भवन पार्किंग में रोका जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए कैंची धाम भेजा जाएगा। वहीं नैनीताल-गेठिया मार्ग से आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा और वहां से भी शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

टैक्सी और दोपहिया वाहनों पर भी रोक
वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ऐसे वाहनों को सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि बढ़ती भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था
अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा वाहनों को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति होगी। अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली मस्जिद तिराहे से पहले रोका जा सकता है।

इन रास्तों से होकर जाएंगे वाहन
* सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
* पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक जिले की सीमा पर रोका जाएगा।
* नंबर-1 बैंड, एचएमटी क्षेत्र, सलड़ी चौकी और अमृतपुर मोड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
* मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गौलापार पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर और खेड़ा चौकी के पास रोका जाएगा।

शहर के अंदर नहीं घुस सकेंगे पर्यटक वाहन
ट्रैफिक डायवर्जन के तहत दो दिनों तक हल्द्वानी शहर में पर्यटक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।

* बरेली रोड से आने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड और नारीमन तिराहा होकर काठगोदाम भेजे जाएंगे।
* रुद्रपुर और पंतनगर से आने वाले वाहनों को पंतनगर तिराहा, लालकुआं और गौलापार मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
* रामनगर और बाजपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी-नैनीताल तिराहे से मंगोली मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

आवश्यक सेवा वाले वाहनों पर भी समयबद्ध रोक
पुलिस ने आवश्यक सेवा से जुड़े भारी वाहनों पर भी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंध लगाया है। हालांकि एलपीजी वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से लौटने वाले पर्यटक वाहनों को नारीमन तिराहा से गोलापार रोड की ओर मोड़ा जाएगा। शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा और नैनीताल से आने वाले वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास होते हुए मंगोली-कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top