Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

पानी पीने पर बवाल, डीजे चला रहे दलित भाइयों पर हमला

गौलापार में शादी में पानी पीने को लेकर बवाल।

– शादी समारोह में जातिसूचक टिप्पणियों का आरोप, कोतवाली में प्रदर्शन, चार हिरासत में

Wedding Chaos Over Water Dispute, DDC : हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान पानी पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि डीजे संचालन कर रहे दो सगे दलित भाइयों के साथ बारात पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार एसटीएच में चल रहा है।

देवला मल्ला निवासी उमेश चंद टम्टा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई की रात गांव में आयोजित विवाह समारोह में उसका भाई शुभम टम्टा डीजे संचालित कर रहा था। उमेश का साला भी उसके साथ सहयोग कर रहा था। इसी दौरान शुभम ने पास में रखे बर्तन से पानी पी लिया, जिस पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने आपत्ति जताई।

आरोप है कि बात बढ़ने पर युवकों ने शुभम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते कई लोग वहां पहुंच गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शुभम को बेरहमी से पीटा।

घटना की जानकारी मिलने पर उमेश मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उसके सिर पर चाकू से हमला किया गया। मारपीट में घायल शुभम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने काठगोदाम कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में नामजद चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top