Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार

नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।

– खनन वाहनों को सीज करने की धमकी देकर मांग रहा था 65 हजार, विजिलेंस टीम ने बेतालघाट चौकी में दबोचा

Corrupt Cop from Nainital Arrested, DDC : नैनीताल जिले की बेतालघाट पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही को विजिलेंस यानी सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही खनन कारोबारियों से अवैध वसूली कर रहा था और रकम नहीं देने पर वाहनों का चालान व सीज करने की धमकी दे रहा था।

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि खनन कार्य से जुड़े लोगों से एक पुलिसकर्मी 65 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका खनन कार्य पूरी तरह वैध है, इसके बावजूद आरोपी पुलिसकर्मी खनन पट्टे से निकलने वाले वाहनों को रोकने, चालान करने और सीज करने की धमकी देकर पैसे मांग रहा था।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गोपनीय जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी दीपशिखा के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई।

रविवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी आरक्षी दीपक सामंत को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दीपक सामंत पुत्र खुशाल सिंह निवासी विलहरी चकरपुर थाना खटीमा, ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है और वर्तमान में चौकी बेतालघाट थाना भवाली में तैनात था।

एसपी विजिलेंस दीपशिखा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

1064 पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
खनन कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान को टोल फ्री नंबर 1064 पर मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप टीम बनाई गई।

वैध खनन कार्य के बावजूद बना रहा था दबाव
शिकायतकर्ता का कहना था कि सभी दस्तावेज सही होने के बावजूद आरोपी सिपाही वाहन सीज करने और चालान काटने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था।

रंगे हाथ पकड़ने को बिछाया जाल
विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को 45 हजार रुपये लेते समय मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top