सांस नली में फंसा मां का दूध, तीन माह की बच्ची की मौत

सांस नली में दूध फंसने से तीन साल की बच्ची की मौत।

. बेड पर लिटा कर बच्ची को दूध पिला रही थी मां, परिवार में पसरा मातम

3-Month-Old Baby Dies After Milk Enters Airway, DDC : महज तीन माह पहले जो बच्ची परिवार में खुशियां लेकर आई है, उसी की मौत की वजह उसी की मां का दूध बन गया। मां का दूध बच्ची की सांस नली में फंस गया। बच्ची की सांसें उखड़ने लगी। उसे फौरन डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों की गुजारिश पर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

मोरारजीनगर बरेली रोड निवासी राकेश तीन माह पहले पिता बने थे। उनकी पत्नी ने एक सुंदर बेटी का जन्म दिया था। बेटी के जन्म से पूरा परिवार खुश था। बताया जाता है कि बीती 25 जुलाई को महज तीन माह की बच्ची को उसकी मां बेड पर लिटा कर दूध पिला रही थी कि तभी बच्ची की सांस उखड़ने लगी।

उसे उल्टियां भी हुईं। बच्ची को फौरन डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां रविवार रात बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जाने लगी, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। ऐसे में वह एसपी सिटी के पास पहुंचे।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि चिकित्सकों की प्राथमिक रिपोर्ट में कहा गया कि बच्ची की सांस नली में दूध चला गया था, जिससे नली ब्लॉक हो गई और ऑक्सीजन न मिलने के कारण उसकी मौत हुई। परिजनों की सहमति और चिकित्सकों की रिपोर्ट के आधार पर बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top