Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

शादीशुदा से प्यार की सजा, मां से जकड़े पैर और बाप ने दुपट्टे से कसा गला

– हत्या के बाद गढ़ी आत्महत्या की कहानी, उत्तर प्रदेश के कब्रिस्तान से लाई लाश से खुला हत्याकांड

Honor killing in Rudrapur, DDC : ऊधमसिंहनगर में शादीशुदा के प्यार में पड़ी नाबालिग का उसी के माता-पिता ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। भोर में प्रेमी से मिलकर लौट रही बेटी के मां ने पैर जकड़े और बाप ने दुपट्टे से गला कसकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को आत्महत्या का रंग दिया और लाश लेकर बिलासपुर उत्तर प्रदेश भाग निकले। कातिल मां-बाप लाश को दफनाने की फिराक में थे, लेकिन तभी पुलिस बजावाला थाना अजीमनगर रामपुर स्थित कब्रिस्तान कब्रिस्तान पहुंच गई और हत्याकांड का भंडाफोड़ हो गया।

बिस्तर पर नही मिली बेटी
सोमवार को आईपीएस प्रशिक्षु, सीओ सदर निहारिका तोमर और कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि पहाड़गंज रुद्रपुर में रहने वाले शफी अहमद यहां पत्नी खातून जहां व बच्चों के साथ रहते थे। शफी की नाबालिग बेटी को एक शादीशुदा युवक से प्यार था। परिवार की रोक के बावजूद उसका मिलना-जुलना जारी रहा। 23 फरवरी की रात परिवार खाना खाकर सो गया। सुबह चार बजे परिजनों की आंख खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी।

मां ने तब तक नही छोड़ा पैर जब मर नही गई
तलाशा तो बेटी छत से उतरते और एक युवक छत से कूद कर भागता दिखा। इस पर शफी और खातून जहां ने उसे बुरी तरह पीटा। वह माफी मांग रही थी और दोबारा ऐसा करने के लिए गिड़गिड़ा रही थी, लेकिन माता-पिता के सिर पर खून सवार था। शफी ने दुपट्टे से बेटी का गला कस दिया। वह छटपटाने लगी तो मां ने उसके पैर जकड़ लिए और तब तक जकड़े रखा जब तक उसकी सांस नहीं रुक गई। भोर छटी तो माता-पिता ने रोना और चीखना शुरू कर दिया।

कब्रिस्तान से लाश लाई पुलिस
मोहल्ले वाले और रिश्तेदार जुटे तो किसी को आत्महत्या तो किसी को बीमारी से मौत की कहानी सुना दी। फिर एक रिश्तेदार की गाड़ी लेकर बिलासपुर उत्तर प्रदेश रवाना हो गए। पुलिस को खबर लगी तो वह भी पीछे हो लिए। कब्रिस्तान में बेटी को दफनाने की तैयारी चल रही थी, तभी पुलिस पहुंच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई तो हत्यारे मां-बाप ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी। पुलिस ने शफी अहमद निवासी बजावाला अजीमनगर रामपुर और उसकी पत्नी खातून जहां को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top