Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

मौत के बाद मिला हिंदू लड़की को इंसाफ, नाबालिग के दुष्कर्मी को 20 साल का कारावास

रामनगर में नाबालिग हिंदू लड़की से दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को सजा।

– कोर्ट में बयान देने से पहले ही हो गई थी लड़की की मौत, मजिस्ट्रेट के बयान और डीएनए रिपोर्ट से समुदाय विशेष के दुष्कर्मी को सजा

Rapist belonging to a particular community is punished, DDC : रामनगर की नाबालिग हिंदू लड़की के दुष्कर्मी को सजा मिलती, इससे पहले ही लड़की की मौत हो गई। 164 के बयान लेने वाली मजिस्ट्रेट के बयान और डीएनए सैंपल की बदौलत दोष सिद्ध हुआ और न्यायालय ने समुदाय विशेष के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास के साथ 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

पीड़िता की ओर से मामले की पैरवी कर रहे एडीजीसी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि 11 नवंबर 2020 को रामनगर क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी रात करीब 11 बजे अपने घर से लापता हो गई थी। 12 नवंबर 2020 की सुबह किशोरी पड़ोस में रहने वाले समुदाय विशेष के युवक के साथ क्षेत्र के ही एक स्कूल के पास मिली। किशोरी के पिता ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया और मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी के बयान हुए तो पता चला कि आरोपी उसे शादी करने की बात कहकर रात करीब 11 बजे घर से ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने छह जनवरी 2021 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। 21 अक्तूबर 2021 को कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की, लेकिन कोर्ट में बयान दर्ज कराने से पहले लड़की की मौत हो गई। घटना के अगले दिन मौके पर मिले किशोरी और आरोपी के कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए देहरादून लैब भेजा गया। जांच रिपोर्ट में युवक के दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई। एडीजीसी ने लड़की के 164 के बयान लेने वाली मजिस्ट्रेट की भी कोर्ट में गवाही दिलाई और नौ गवाह पेश किए गए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एफएसएल देहरादून के उप निदेशक डा.मनोज अग्रवाल ने भी गवाही दी। जिसके आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट नंदन सिंह की कोर्ट ने सोमवार को तेलीपुरा रामनगर निवासी सुबहान पुत्र अकबर अली को दोषी सिद्ध करार हुए 20 साल सश्रम कारवास और 20 हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top