Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

भाजपा OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार में मिला शराब का जखीरा, राजपुरा में कांग्रेस का हंगामा

. कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी बोले- शराब और सूखा नशा बांट कर नश्ल बर्बाद कर रही भाजपा

BJP leader found drunk in car, DDC : निकाय चुनाव में प्रचार का शोर थम चुका था, लेकिन जोर लगाने में अभी कोई पीछे नही है। मतदान से ठीक पहली रात राजपुरा में तब हंगामा हो गया, जब भाजपा OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार से शराब का जखीरा बरामद हो गया। करीब 2 घण्टे तक कांग्रेसियों ने अपने मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के साथ हंगामा काटा और भाजपा के साथ पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को सुबह 8 बजे से वोटिंग होनी शुरू हो जाएगी। इससे पहले 22 जनवरी की शाम हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा में राजनीतिक माहौल गर्मा गया। जैसे ही खबर फैली की राजपुरा में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब बांटी जा रही है तो कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए। फिर पुलिस और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

मौके पर कांग्रेसियों, पुलिस और प्रशासन को एक कार मिली, जिसके फ्रंट शीशे पर भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नैनीताल और पार्षद पद के प्रत्याशी सुशील साहू का स्टीगर लगा है। आरोप है कि कार सवार मतदाताओं को बांटने के लिए शराब लाए थे, लेकिन लोगों और कांग्रेसियों की भीड़ जुटने पर कार सवार फरार हो गए।

सूचना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा, जिसकी गाड़ी से शराब मिली है, वो वार्ड 20 से भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ रहा है। भाजपा शराब और सूखा नशा बांट कर नस्लें बर्बाद कर रही है। अब जनता को इसका जवाब देना होगा।

ललित जोशी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन कार्रवाई में ढीलापन बरत रहा है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से चुनाव को प्रभावित करने का भाजपा पर आरोप लगाया।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौके से सिर्फ कार और उसकी डिग्गी से दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। वाहन मय शराब को सीज कर दिया है। मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट कार्रवाई के लिए अधिकृत हैं।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश का कहना है कि भाजपा चुनाव को प्रभावित करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है। उनके पदााधिकारी की गाड़ी से शराब बरामद होना इस बात का प्रमाण है कि वह चुनाव से डरे हुए हैं। जनता इसका हिसाब देगी।

मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कहना है कि कांग्रेस चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही है। यह कांग्रेस का पुराना चरित्र रहा है। भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है। हल्द्वानी की जनता इसका निर्णय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top