Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पंचायतघर में भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पेड़ टूट कर गिरा

– दिल्ली नम्बर की कार को चला रहा था नाबालिग, रोड क्रॉस कर रहे स्कूटी को लिया चपेट में

Accident on Rampur Road, DDC : बुधवार रात रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बेहद तेज गति से चल रहे नाबालिग कार चालक ने सड़क क्रॉस कर रहे स्कूटी सवार को कुचल डाला। दिल्ली नंबर कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूटी सवार को उड़ाने के बाद कार की रफ्तार काबू नहीं हुई। एक पेड़ से वह इतनी तेजी से टकराई कि पेड़ टूट कर गिर गया। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि रात कार संख्या डीएल 8सीएएस 7685 हल्द्वानी से टांडा जंगल की ओर जा रही थी। कार को मूलरूप से भील गांव थाना यशोधरा जिला नागपुर महाराष्ट्र निवासी 17 वर्षीय हर्षित नारायण महोबे पुत्र नारायण शंकर चला रहा था, जो मंगल विहार आरटीओ रोड हल्द्वानी में रहता है।

बुधवार तेज रफ्तार कार टांडा जंगल की ओर जा रही थी। तभी पंचायत घर के पास राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सड़क क्रॉस कर रहे स्कूटी सवार को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और सवार स्कूटी समेत करीब 50 मीटर दूर जा कर गिरे।

हादसे में स्कूटी संख्या यूके 04 एएच 7302 को 36 वर्षीय किशनपुर गुरुद्वारा रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी सागर नेगी पुत्र नारायण सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल हुआ। बावजूद इसके तेज रफ्तार कार पर नाबालिग कार चालक काबू नहीं कर सका। कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई, लेकिन फिर भी नहीं रुकी।

कार की टक्कर से पेड़ टूट कर गिर गया और कार पलट गई। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोग राहत कार्य में जुट गए और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में और गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि स्कूटी सवार की हादसे में मौत हो गई। कार चालक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। कार को भी कब्जे में ले लिया है। कार चला रहा लड़का नाबालिग है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top