Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ABVP के अभिषेक गोस्वामी बने एमबीपीजी कॉलेज के नए अध्यक्ष

– 145 वोटों से एनएसयूआई को दी शिकस्त

Student Union Election MBPG Haldwani, DDC : कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय, एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष पद पर अपना परचम लहरा दिया है। शनिवार देर रात घोषित हुए नतीजों में एबीवीपी के प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने कड़े और रोमांचक मुकाबले में 145 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई (NSUI) के कमल बोरा को हराया।

कॉलेज परिसर में मतगणना शनिवार शाम 4 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें एबीवीपी से अभिषेक गोस्वामी, एनएसयूआई से कमल बोरा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मोहम्मद अरशद अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

मतगणना का शुरुआती दौर बेहद दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाला रहा। पहले चार राउंड की गिनती तक एनएसयूआई के कमल बोरा ने 40 वोटों से बढ़त बनाए रखी, जिससे एनएसयूआई में उत्साह का माहौल था, लेकिन पांचवें राउंड से चुनावी समीकरण बदलना शुरू हो गया।

एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी ने न सिर्फ इस बढ़त को तोड़ा, बल्कि अपनी बढ़त बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 16वें राउंड तक लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए शानदार जीत अपने नाम की।

विजयी प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी को कुल 1738 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा को 1593 मतों से संतोष करना पड़ा, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अरशद 144 वोट ही हासिल कर सके।

जैसे ही अभिषेक गोस्वामी की जीत का आधिकारिक ऐलान हुआ, एबीवीपी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज के बाहर ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने गोस्वामी को कंधों पर उठाकर विजय जुलूस निकाला और अपनी जीत का जश्न मनाया।

अपनी जीत पर अभिषेक गोस्वामी ने सभी छात्र-छात्राओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह छात्रों के विश्वास की जीत है और वह छात्रों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top