Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने वाली महिला दरोगा अंजू नेगी सस्पेंड

– लिव इन पार्टनर ने किया था रेप, छिपाई थी अपनी शादी और दो बच्चों की बात, आरोपी की मदद कर रही थी दरोगा

Sub-inspector Manju Negi suspended, DDC : नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली में तैनात महिला दरोगा अंजू नेगी को एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने सस्पेंड कर दिया है। रेप समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को महिला जांच अधिकारी ही प्रताड़ित करने लगी। आरोपी को बचाने के लिए महिला दरोगा न सिर्फ एकतरफा विवेचना कर रही थी, बल्कि मुकदमे में वादी को धमका भी रही थी। मामले में गिरफ्तारी के निर्देश थे लेकिन दरोगा नें आरोपी को लाभ पहुँचाया और उसने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली। जिस पर पीड़िता ने एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी से शिकायत की। मामले की जांच में दरोगा पर लगाए आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार देर शाम एसएसपी ने महिला दरोगा अंजू यादव उर्फ अंजू नेगी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

पुलिस के मुताबिक बीते वर्ष लालकुआं कोतवाली एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 (3), 64(2)(एम) और 69 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि शादी का झांसा देकर भागवत सरन नाम के आरोपी ने उसके साथ रहकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में आरोपी शादी से मुकर गया।

आरोपी ने अपने शादीशुदा होने और दो बच्चो के पिता होने की बात भी छुपाई।पहली शादी से उसके 13 और 11 वर्ष के दो बच्चे हैं। इस मामले की जांच लालकुआं कोतवाली की महिला दरोगा अंजू को सौंपी गई थी, लेकिन इस मामले में अंजू, पीड़िता पर ही अनर्गल दबाव बनाने लगी। उसने अपनी जांच में आरोपी के बच्चों तक का जिक्र नहीं किया और आरोपी को लाभ पहुंचाने के लिए एकतरफा विवेचना शुरू कर दी।

इस पर पीड़िता ने एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी से शिकायत की। मामले की जांच में आरोप सही पाए गए। एसएसपी ने बताया कि महिला दरोगा अंजू को सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हालिया क्राइम मीटिंग में उन्होंने सभी विवेचकों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे। आगे भी लापरवाही या इस तरह की हरकत पाए जाने पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top