Breaking News
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा
रुद्रपुर में आयकर का छापा।
अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सुरक्षा और सम्मान : धामी
हल्द्वानी के मंदिर में मिली छह माह की बच्ची।
मंदिर में छह माह की बच्ची छोड़कर कौन हुआ गायब, पुलिस तलाश में जुटी
सेवा संकल्प कार्यक्रम से अधिकारियों को अल्टीमेटम देते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए तो अफसरों की खैर नहीं
हल्द्वानी में डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट मे अंतर।
नवजात की रिपोर्ट पर सीएमओ ने बैठाई जांच, राडार पर चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर
हल्द्वानी में सर्वाइकल के इलाज के दौरान महिला की मौत।
दर्द ठीक करने के नाम पर गर्दन मरोड़ी, महिला की मौत; हकीम गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
देहरादून में प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा।
पति के साथ जंगल में शराब पार्टी, फिर प्रेमी के साथ मिलकर काट दिया गला

कमर दर्द से जूझ रहे नगर निगम कर्मी ने पत्नी के दुपट्टे से लगाई फांसी

कमर दर्द से परेशान नगर निगम कर्मी ने फांसी लगाई।

– रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने गए थे, सुबह खिड़की से लटके मिले

Municipal Corporation Worker Dies by Suicide, DDC : नैनीताल जिले में हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र क्षेत्र में एक नगर निगम के ठेका कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखानी निवासी कुंदन चंद्र (35 वर्ष) नगर निगम में ठेके पर ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी और चार साल के बेटे के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि कुंदन पिछले काफी समय से कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे वह परेशान रहते थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात कुंदन घर लौटे और परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए, जबकि उनकी पत्नी बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो गई। गुरुवार सुबह जब कुंदन कमरे से बाहर नहीं आए तो पत्नी को शक हुआ। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो कुंदन फंदे से लटके हुए दिखाई दिए।

इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों ने मृतक के लंबे समय से कमर दर्द से परेशान होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top