Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लोटे से पीट-पीटकर हत्यारे ने बीमार भाई को मार डाला

– हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा में आधी रात हुई सनसनीखेज वारदात

Brother murdered with a metal pot, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित राम मंदिर बगीचा में आधी रात सनसनीखजे वारदात ने लोगों को हिला डाला। हत्यारे भाई ने अपने ही सगे बीमार भाई को स्टील के लोटे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। अपनी मां और भतीजे के सामने हत्यारे ने नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि मंगलवार, 3 जनवरी आधी रात हत्या की वारदात हुई। राम मंदिर बगीचा निवासी सोनू जायसवाल (42 वर्ष) पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद जायसवाल यहां अपनी मां, भाई संदीप जायसवाल व भतीजे के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार, 3 फरवरी की लगभग आधी रात संदीप घर पहुंचा और सोनू को उसकी बीमारी का उलाहना देने लगा। सोनू गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और भाई का उलाहना उसे चुभ गया।

इसी बात पर दोनों में विवाद हो। संदीप ने कहा, तेरी वजह से सब बर्बाद हो रहा है। इतने में उसने पास में रखा स्टील का लोटा हाथ मे उठा लिया। सोनू कुछ समझ पाता, इससे पहले ही संदीप ने सोनू के चेहरे पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए।

तब तक मारा, जब तक मरा नहीं
संदीप, सोनू पर तब तक हमले करता रहा, जब तक जमीन पर गिर कर वह बेदम नही हो गया। इस बीच घटना स्थल पर मौजूद मां और भतीजा लगातार संदीप को रोकते रहे, लेकिन जब उसने मां और भतीजे को भी मार डालने की धमकी दी तो वह डरकर पीछे हट गए।

भाई की हत्या कर कैद किया परिवार
भाई को मौत के घाट उतारने के बाद संदीप ने पूरे परिवार को घर मे ही कैद कर लिया। इसबीच चुपके से भतीजे अंकित जायसवाल ने अपने एक दोस्त को फोन किया। दोस्त मौके ओर पहुंचा तो घर के बाहर भीड़ और परिवार घर में कैद था।

गश्त पर निकली पुलिस तो लगा हत्या का पता
इसी बीच गश्त पर निकली पुलिस ने भीड़ देखी और पूछताछ की तो घटना का पता लगा। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो संदीप पीछे के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने फौरन सोनू को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा और आरोपी की तलाश में दबिश शुरू की। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिवॉल्वर के साथ हत्यारा गिरफ्तार
इधर, वारदात के आधे घण्टे बाद पुलिस ने हत्यारे संदीप को गांधी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 32 बोर की रिवॉल्वर और दो कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाल विजय मेहता ने बताया आरोपी के खिलाफ वादी भतीजा अंकित की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आर्म्स एक्ट का एक और मुकदमा पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

2014 में करोबारी की हत्या, 2023 में मां के कत्ल की कोशिश
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2014 में संदीप ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हल्द्वानी निवासी कारोबारी की भोला नाथ गार्डन में गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी और वर्तमान में वह पैरोल पर बाहर था। इसके अलावा वर्ष 2023 में उसने अपनी को जान से मारने की कोशिश की थी। इस मामले में एक साल की जेल काटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top