– मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत, इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बनी सपा
Lok Sabha Elections 2024, DDC : लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने 240 सीटें हासिल कीं, जबकि एनडीए गठबंधन को 292 सीटें आई हैं। इस लिहाज से भाजपा सरकार बना लेगी, अगर साथियों ने दगा न दिया तो। वहीं कांग्रेस को 99 और 37 सीटों के साथ इंडिया गठबंधन की समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इन सबके बीच चुनाव में सबसे बड़ी और छोटी जीत दर्ज करने वाले भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
इंदौर से शंकर लालवानी ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी ने 2024 की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाली इंदौर लोकसभा सीट के तहत 8 विधानसभा सीट शामिल है। यह पहला अवसर है कि NOTA को 2.18 लाख से अधिक मत मिले।

रकीबुल हुसैन की दूसरी बड़ी जीत
लोक सभा चुनाव परिणाम 2024 में घोषित परिणामों में धुबरी, असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रकीबुल हुसैन की जीत दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
2024 में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार
लोक सभा चुनाव 2024 में अभी तक जारी परिणामों में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार नीचे दिए गए है। आयोग की ओर से देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए है।

लोक सभा चुनावों में सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार
साल 2024 की बात करें तो सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों का नाम जल्द ही सामने आयेगा। पिछले कुछ लोकसभा चुनावों में न्यूनतम मतों के अंतर से हुई जीत की जानकारी नीचे टेबल में दी गयी है।

यूपी की प्रमुख सीट और प्रमुख उम्मीदवारों का प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव 2024 में वाराणसी से पीएम मोदी ने जीत दर्ज की तो वहीं मैनपुरी से डिंपल यादव, कन्नौज से अखिलेश यादव, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मथुरा से हेमामालिनी, रायबरेली से राहुल गांधी ने जीत दर्ज की। हारने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में अमेठी से स्मृति ईरानी और सुल्तानपुर से मेनका गांधी है।

दिल्ली का रास्ता यूपी से
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 संसदीय सीटें हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और बीजेपी में काटें की टक्कर देखने को मिली। पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार जीत दर्ज की और ‘INDIA’ ने यूपी में बीजेपी को रोकने का काम किया है। पिछले आम चुनाव में बीजेपी 303 सीटों पर 55.7% वोट लाकर जीतने में कामयाब रही थी। बीजेपी ने कुल जितनी सीटों पर जीत दर्ज की थी, उनमें से तीन चौथाई यानी 224 सीटों पर उसे 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे।
Party Wise Results Status
दल का नाम इतनी सीट मिली
भारतीय जनता पार्टी 240
इंडियन नेशनल काँग्रेस 99
समाजवादी पार्टी 37
आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस 29
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 22
तेलुगु देशम 16
जनता दल (यूनायटेड) 12
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 9
नेशनलिस्ट काँग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार 8
शिवसेना 7
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 5
युवजन श्रमिक रयाथु कॉंग्रेस पार्टी 4
राष्ट्रीय जनता दल 4
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) 4
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 3
आम आदमी पार्टी 3
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा 3
जनसेना पार्टी 2
कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट – लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) 2
जनता दल (सेक्युलर) 2
विदुथलाई चिरूथईगल काची 2
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया 2
राष्ट्रीय लोक दल 2
जम्मू एण्ड कश्मीर नेशनल काँफ्रेंस 2
युनाईटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल 1
असम गण परिषद 1
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) 1
केरल कांग्रेस 1
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 1
नेशनलिस्ट कॉंग्रेस पार्टी 1
वॉइस ऑफ़ द पीपल पार्टी 1
जोरम पीपुल्स मुवमेंट 1
शिरोमणि अकाली दल 1
राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी 1
भारत आदिवासी पार्टी 1
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 1
मरुमलार्ची द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 1
आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) 1
अपना दल (सोनेलाल) 1
आजसु पार्टी 1
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 1
निर्दलीय 7
कुल 543 543
