Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

यूपी से ससुराल के लिए निकली, भीमताल झील में मुर्दी मिली

– शनिवार, 7 जून को मिला था शव, यूपी के जिला जालौन की रहने वाली थी महिला पुष्पा तिवारी

Dead body found in Bhimtal lake, DDC : बीते शनिवार को उत्तराखंड में नैनीताल जिले में स्थित भीमताल झील में एक महिला की लाश मिली थी। महिला उत्तर प्रदेश के जालौन की रहने वाली थी और कुछ दिन पहले मायके से यह कहकर निकली थी कि वह ससुराल जा रही है। जिसके बाद उसका कहीं पता नहीं था। पति ने हल्द्वानी पहुंचकर महिला की शिनाख्त की और एक युवक पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। हालांकि उसने इस मामले में भीमताल थाना पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।

बीती सात जून को भीमताल में मोआना ग्रांड होटल के पास झील में महिला का शव मिला था। पुलिस को मौके से और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जिसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए हल्द्वानी स्थित मॉर्चरी भेज दिया। इसके अलावा विभिन्न थानों को मृतका की फोटो भेजी, ताकि पहचान हो सके।

मृतका के मायके से ज्यादा दूर नहीं था ससुराल
इधर, मंगलवार, 10 जून 2025 को उरई, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश के रहने वाले ऋषि तिवारी हल्द्वानी पहुंचे। मॉर्चरी में उन्होंने शव देखकर उसकी शिनाख्त पुष्पा तिवारी के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उन्हें सौंपा। बातचीत में ऋषि ने बताया कि उनकी पत्नी के ससुराल और मायके में ज्यादा दूरी नहीं है। पत्नी काफी समय से अपने मायके में थी।

27 जून को मायके से निकली थी ससुराल के लिए
बीती 27 मई को अचानक वह तैयार हुई और घरवालों से यह कहा कि वह ससुराल जा रही है। इसके बाद सूटकेश लेकर वह निकल गई, लेकिन मायके नहीं पहुंची। रात गुजर गई तो अगले दिन उन्होंने उरई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को उन्हें जानकारी मिली कि एक महिला का शव भीमताल झील में मिला है और शिनाख्त के लिए शव हल्द्वानी स्थित मॉर्चरी में रखा गया है।

पति ने एक युवक पर पत्नी की हत्या का आरोप
मंगलवार को वह कुछ लोगों के साथ हल्द्वानी पहुंचे और शव की शिनाख्त पत्नी पुष्पा के रूप में की। उनका आरोप है कि पुष्पा एक युवक के साथ निकली थी। युवक उसे भीमताल लेकर गया और हत्या कर शव को झील में फेंक दिया। भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top