Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सुखवंत सुसाइड केस : आईजी ने एसपी बागेश्वर को सौंपी जांच

– गौलापार के होटल में गोली मारकर जान दी थी सुखवंत ने

Sukhwant Suicide Case, DDC : किसान सुखवंत सिंह सुसाइड केस की जांच आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने एसपी बागेश्वर को सौंप दी है। जांच सौंपने के साथ ही आईजी ने एसपी को सप्ताह भीतर जांच पूरी कर आख्या सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में खुद डीजीपी ने दखल दिया था और आईजी से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे।

बता दें कि बीती 11 जनवरी की रात काशीपुर के ग्राम पैगा निवासी 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित देवभूमि होटल में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक पर लाइव आकर एक वीडियो बनाया था।

आरोप लगाया था कि भू-माफियाओं ने उनसे 4 करोड़ रुपए की ठगी कर ली थी। इस मामले में उन्होंने आईटीआई थाना प्रभारी और पैगा चौकी में गुहार लगाई। उन्होंने ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा से भी फरियाद की, लेकिन बदले में उन्हें गालियां और दुत्कार मिली। इससे आहत होकर सुखवंत गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में आईटीआई थाना में 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन को सस्पेंड करते हुए पूरी पैगा चौकी को निलंबित कर दिया था। हालांकि सुखवंत ने जो वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखा, उसमें एसओ कुंदन के साथ पैगा चौकी और एसएसपी पर भी आरोप लगाए थे।

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सुखवंत सुसाइड केस की जांच एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़के को सौंपी है। पुलिस मुख्यालय से सुसाइड मामले की जांच के निर्देश मिले थे। एक सप्ताह के भीतर एसपी बागेश्वर जांच करके आख्या आईजी कुमाऊं को सौंपेंगे, जिसे पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा। आईजी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top