Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

लग्जरी कार, 19-20 साल के 4 यार करते थे घुप रात में शिकार

– टाटा सफारी की सवारी करने वाले चार हाई-फाई चोर गिरफ्तार 

Thief riding Tata Safari arrested, DDC : नैनीताल जिले के लालकुंआ और हल्द्वानी में टाटा सफारी की सवारी करने वाले 19 से 21 साल 4 यार घुप रात में शिकार करते थे। मुखानी में सेवानिवृत्त दरोगा के घर ताले तोड़ने वाले इन हाई-फाई चोरों ने हल्दूचौड़ में भी ताले तोड़े। दिन में लग्जरी कार में हाई-फाई बनकर घूमते और रात में घरों के ताले तोड़ते। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने चारों यारों को गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता ने बताया कि शातिर चोरों ने ऐसी ही एक घटना रावतनगर किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दू लालकुआं निवासी भगवत सिंह रावत पुत्र अमर सिंह रावत के घर अंजाम दी थी। बीती 24 अप्रैल को ताला तोड़कर चोरों 30 हजार रुपये, लाखों के आभूषण और लैपटॉप चोरी कर लिया था। शातिरों की पकड़ने में जुटे हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें सफारी कार संदिग्ध नजर आई।

जंगल से पकड़ कर लाई पुलिस
सफारी कार में बैठे 19 से 21 साल के चार युवाओं को देखB पुलिस के मन में शक पैदा हुआ। मुखबिर से खबर मिली कि संदिग्ध बेरीपड़ाव खुर्पिया फार्म मैदान के पास जंगल में बैठे हैं। पुलिस ने टीम ने मय टाटा सफारी संख्या यूके 04 जी 7877 के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने भगवत और सेवानिवृत्त दरोगा के चोरी कुबूल की और भगवत के घर से चोरी माल भी बरामद कराया।

हल्द्वानी के रहने वाले हैं चारों शातिर
आरोपियों ने अपने नाम देवलचौड़ चौराहा निवासी 19 वर्षीय उज्जवल सिंह परगाई पुत्र नन्दन सिंह परगांई, महर्षि रोड कृष्णा फार्म हाउस देवलचौड़ निवासी 19 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र नन्द किशोर, धनपुरी पंचायतघर टीपीनगर निवासी राजेन्द्र चौहान उर्फ राजू पुत्र गोविन्द चौहान और 20 वर्षीय सुभाष दिवाकर पुत्र अशोक दिवाकर निवासी देवलचौड़ बताए। सभी टाटा सफारी से दिन में रेकी करते थे और रात में ताले तोड़ते थे। किसी को शक न हो इसलिए घटना में लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे।

जेल से छूटते थे तलाशते थे बंद घर
पिछले वर्ष शातिरों ने मुखानी में सेवानिवृत्त दरोगा के घर चोरी की थी। इस मामले में बीते वर्ष अक्टूबर में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि शातिर 26 दिन बाद ही जेल से छूट गए और छूटते ही रेकी में जुट जाते थे। दिन में ताले देखते और रात में तोड़ देते थे। माना जा रहा है कि इन लोगों ने कुछ और चोरियों का खुलासा हो सकता है।

टेस्ट ड्राइव की कार से चोरी, बड़े शौकीन हैं शातिर
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से बरामद कार उनकी नहीं है। शातिरनों ने कुछ दिन पहले अपनी गाड़ी एक गैराज में रखकर टाटा सफारी को टेस्ट ड्राइव के लिए लिया था। गैराज मालिक से कहा था वह कार खरीदना चाहते हैं और कुछ दिन चला कर देखेंगे। चारों युवा शौकीन मिजाज हैं और नशे के आदि हैं। सिर्फ अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाएं करते हैं।

ये थे पुलिस टीम में
पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी, एएसआई प्रेम बल्लभ जोशी, हे.कां. त्रिलोक सिंह रौतेला, कां. मनीष कुमार, गुरमेज, अनिल शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा व लता जोशी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top