Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

सीने में घुसा सांड का सींग, बहन के घर आए भाई की दर्दनाक मौत

हल्दूचौड़ लालकुआं में सांड के हमले में युवक की मौत।

– शुक्रवार रात हल्दूचौड़ बरेली रोड पर हुआ हादसा, दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहा था युवक

The bull inserted its horn into the chest, DDC : सांड के हमलों और उनसे हो रही मौतों का सिलसिला नैनीताल जिले में लगातार जारी है। ताजा मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ का है। जहां बहन की ससुराल आए एक युवक पर सांड ने हमला कर दिया। वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहा था और सांड ने उसके सीने में सींग घोंप दिया। युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त बुरी तरह घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय योगेश पुत्र जगत सिंह धारचूला का रहने वाला था। उसकी बहन का ससुराल इंद्रानगर प्रथम बिंदुखता है। इन दिनों योगेश बहन की ससुराल आया था। शुक्रवार 26 अप्रैल की रात योगेश वहीं रहने वाले पड़ोसी पुष्कर सिंह पुत्र जमन सिंह के साथ घर से निकला था। स्कूटी सवार दोनों रात करीब साढ़े 9 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रहे थे।

वह हल्दूचौड़ भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंचे थे कि सड़क के बीचों-बीच खड़े सांड ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जमीन पर गिरते ही सांड के सींग योगेश के सीने में घुसा दिया। सींग दाहिनी ओर घुसा। योगेश वहीं लहूलुहान होकर बेसुध हो गया। आनन फानन में निजी वाहन से डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने बताया कि स्कूटी सवार युवकों पर सांड ने हमला किया था। सांड की सींग युवक के सीने में घुस गया था। उसे उपचार के लिए फौरन अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top