Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

रौद्र रूप में गौला, स्टेडियम और रेलवे स्टेशन पर मंडराया खतरा

– 24 हजार क्यूसेक पार हुआ गौला नदी का जल स्तर, स्टेडियम से महज 20 मीटर दूर नदी

Gaula river in spate, DDC : लगातार हो रही बारिश से गौला नदी ने रौद्र रूप से लिया है। पहले ही हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की पटरियों की लील चुकी गौला नदी से एक बार फिर रेलवे स्टेशन को खतरा पैदा हो गया। स्टेशन की सुरक्षा दीवार ढह चुकी है। नदी अब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से महज 20 मीटर दूर है। नदी स्टेडियम की रोड पहले ही निगल चुकी है। नदी 24 हजार क्यूसेक पार कर चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। जिसके चलते गौला नदी का तेज प्रवाह स्टेडियम की ओर ठोकर मार रहा है और भू-कटाव हो रहा है। रविवार की शाम तक कटाव के चलते नदी व स्टेडियम की दूरी केवल 20 मीटर रह गई। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में जलस्तर बढ़ा तो पानी स्टेडियम में घुस सकता है।

दूसरी बड़ी दिक्कत हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर है। स्टेडियम के बाद नदी का दूसरा प्रवाह सीधे स्टेशन की पटरियों की ओर चोट मार रहा है। विगत वर्ष रेलवे पटरियों के बचाव के लिए गौला नदी में सुरक्षा दीवार बनाई थी, लेकिन कमजोर दीवार ढह गई। अब पटरियों के नीचे लगातार कटाव हो रहा है। गौला बैराज के प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। गौला नदी से सटे हल्दूचौड़, देवरामपुर, बिंदुखत्ता, इंदिरा नगर, शांतिपुरी समेत अन्य तटवर्ती इलाकों में जबरस्त भू-कटाव हो रहा है। अगर और 24 घंटे इसी तरह बारिश होती रही तो गौला नदी 44 हजार क्यूसेक खतरे के निशान को पार कर जाएगी।

रविवार गौला नदी का जलस्तर
सुबह 8 बजे- 12,800 क्यूसेक
दोपहर 2 बजे- 20 हजार क्यूसेक
शाम 6 बजे- 24,840 क्यूसेक

18 लाख खर्चने के बाद भी गले तक पानी
बारिश में शहर को जलभराव से बचाने के लिए 18 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन कई इलाकों में पानी गले तक भर गया। नाले-नालियां ओवर फ्लो हो रहीं हैं। जगह जगह जलभराव और पानी घरों में घुस रहा है। शनि बाजार, कुसुमखेड़ा, छड़ायल कुसुमखेड़ा पश्चिमी में भूमिया विहार, द्वारिकापुरी, संगम विहार और भूमिया विहार में गंदा पानी घरों में घुस गया। शनि बाजार स्थित नाला भी उफान पर रहा। शिवराम गुंसाई मंदिर के पास नाला क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ गई है। पुरानी आईटीआई परिसर में भी पानी जमा हो गया। तीन पानी बरेली रोड नाले का गंदा पानी सड़कों पर आ गया। प्रेमपुर लोशज्ञानी में भी गंदा पानी व कूड़ा कचरा सड़कों पर बहता रहा।

उफान पर रकसिया और कलसिया
हल्द्वानी का रकसिया, कलसिया और कमेटिया नाला उफान पर है। नाले के आस-पास घरों को खाली करा लिया गया है, लेकिन हिम्मतपुर बैजनाथ और छड़ायल में कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। गलियों में घुटने से ऊपर पानी है। खेतों में बस मलबा और पानी दिख रहा है। पानी के साथ घरों में कीड़े और सांप तक घुस रहे हैं।

दो राज्य मार्ग सहित 23 सड़कें बंद
हल्द्वानी, अमृत विचार: नैनीताल जिले के ज्यादातर मार्ग बंद हैं। पूरे दिन में चार राज्य मार्ग बंद हुए, जिनमें से दो को खोल दिए गए। रविवार को भवाली से धानाचूली होते हुए ओखलकांडा जाने वाला राज्य मार्ग संख्या 64, गर्जिया से बेतालघाट राज्य मार्ग संख्या 62, हल्द्वानी से कालाढूंगी होते हुए रामनगर राज्य मार्ग संख्या 41, बेतालघाट क्षेत्र में राज्य मार्ग संख्या 71 के साथ रविवार को कुल 29 मार्ग और बंद हो गए।

इनमें पानकाटरा मोटर मार्ग, शीतला से मुक्तेश्वर मार्ग, मंगोली से खमारी थापला मार्ग, बजून अधौड़ा मार्ग, कैंची से हरत्तपा मार्ग, रातीघाट से बुधलकोट मार्ग, पांडेगांव से तलिया मार्ग, आमगड़ी से पाटकोट आदि मार्ग शामिल थे। शाम तक 12 सड़कों को खोला गया और कुछ और नए मार्ग बंद हो गए। प्रशासन ने जानकारी दी कि रविवार की शाम तक जिले में 23 मार्ग बंद रहे जिनमें दो राज्य मार्ग, एक-एक प्रारंभिक और आरंभिक जिला मार्ग और 17 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। उधर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हरीशताल मोटर मार्ग विगत तीन जुलाई से बंद है। इसे नौ जुलाई तक खोलना और भी मुश्किल हो गया है। साथ ही हल्द्वानी से हैड़ामार्ग किलोमीटर तीन पर कीचड़ हो गया है। साथ ही मार्ग पर मलबा भी आ रहा है। अगर यही हाल रहे तो इस मार्ग को बारिश जारी रहने तक बंद करना पड़ेगा।

सुरक्षा की दृ​ष्टि से सड़कें बंद, डायवर्ट किए गए रूट
कालाढूंगी क्षेत्र में हल्द्वानी-रामनगर हाईवे की पुलिया टूट गई है। पुलिस ने सुरक्षा की दृ​ष्टि से सड़क को बंद कर दिया है। लोनिवि ने पुलिया बनाने का काम शुरू कर दिया है। बारिश की वजह से दिक्कत आ रही है। उधर सुरक्षा की दृ​ष्टि से पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी कर दिया है। अगर आप इस सड़क से रामनगर या हल्द्वानी आना चाह रहे हैं तो घर से रूट देखकर ही निकलें।

ये है रूट प्लान –
– रामनगर से हल्द्वानी आने वाले वाहन नया गाँव, बाजपुर, दोराहा, गदरपुर, रूद्रपुर, से होते हुए हल्द्वानी आएंगे।
– देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, जसपुर, हल्द्वानी आने वाले वाहन काशीपुर से दोराहा, गदरपुर, रूद्रपुर से होते हुए हल्द्वानी आएंगे।
– हल्द्वानी की ओर से कालाढूंगी बाजपुर/रामनगर को जाने वाले वाहन हल्दानी से वाया रूद्रपुर, गदरपुर, दौराहा, काशीपुर होते हुए जाएंगे।
– दिल्ली/नोयडा गाजियाबाद / अफजलगढ/ जसपुर से हल्द्वानी आने वाले वाहन वाया काशीपुर, दौराहा, गदरपुर, रूद्रपुर से होते हुए हल्द्वानी आएंगे।
– हल्द्वानी को आने वाले दोपहिया वाहन वाया कालाढूंगी, चकलुवा, विदरामपुर, भांखडा पुल होते हुए हल्द्वानी आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top