Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

सीओ ने साधे सुर, पुलिस की महफिल में चला मंडलायुक्त का जादू

– नैनीताल पुलिस ने सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किए 128 पुलिस अधिकारी व कर्मी

Nainital Police Honor Ceremony, DDC : नैनीताल पुलिस के सम्मान समारोह में पुलिस का एक अलग ही अंदाज सामने आया। हमेशा खाकी वर्दी में मुस्तैद रहने वाले पुलिस अधिकारियों के गले से सुर फूटे तो लोग हैरत में पड़ गए। मौका मिला तो मंडलायुक्त दीपक रावत भी पीछे नहीं रहे। उनके गीत का जादू पुलिस समारोह में लोगों के सिर चढ़ कर बोला। गुलाबी शरारा फेम इंदर आर्या ने भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

128 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का सम्मान
रामपुर रोड टीपीनगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में नैनीताल पुलिस ने सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें नैनीताल पुलिस के 128 अधिकारी व कर्मचारियों को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं डॉ. योगेंद्र रावत और एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने सम्मानित किया। पुलिस अधिकारी व कर्मियों के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।

चुनौतियों के साथ शुरू हुआ पुलिस के लिए ये साल
कार्यक्रम की शुरूआत के बाद बनभूलपुरा दंगा, लोकसभा चुनाव, पर्यटन सीजन ड्यूटी, कैंची धाम मेला ड्यूटी समेत अपराध नियंत्रण व अन्य चुनौतीपूर्ण हालातों में भी पूरी ईमानदारी और मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने वाले पुलिस, दमकल, पीएसी और होमगार्ड के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा, इस वर्ष की शुरुआत पुलिस के लिए चुनौतियों भरी रही और पुलिस ने बेहतरीन काम किया।

महिला होमगार्ड को सम्मानित करते डीआईजी योगेंद्र रावत, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व एडस्पी प्रह्लाद नारायण मीणा।
महिला होमगार्ड को सम्मानित करते डीआईजी योगेंद्र रावत, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व एडस्पी प्रह्लाद नारायण मीणा।

तेरी मिट्टी में मिल जांवा और हिट दगड़ी कमला…
समारोह में रंग तब जमा जब मंडलायुक्त दीपक रावत माइक के साथ स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने कुमाऊंनी गीत हिट दगड़ी कमला… गाया तो लोग तालियों से उनका साथ देने लगे। इंडियन आइडल में ऑडिशन दे चुके सीओ सिटी नितिन लोहनी को भी लोगों ने पहली बार माइक के साथ गाते देखा। उन्होंने तेरी मिट्टी में मिल जांवा… गाकर ऐसे सुर छेड़े कि लोग हैरत में पड़ गए।

इसके साथ ही पीएसी की महिला सब इंस्पेक्टर हेमा जोशी, लोक गायक इन्दर आर्य ने लोकगीत और देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम का समा बांधा। कार्यक्रम का संचालन बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने किया। इस दौरान एसपी क्राइम हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद, सीओ लालकुआं संगीता, सीओ भवाली सुमित पांडे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top