Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

आंचल दूध के कैंटर में घुसा ऑटो, ऑटो सवार सात घायल

– मोतीनगर क्रॉसिंग पर कैंटर के अचानक विपरीत दिशा में मोड़ने से हुआ हादसा, तीन की हालत नाजुक

Aanchal milk canter and auto collide, DDC : हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित मोती नगर रेलवे क्रासिंग के पास शाम भीषण हादसा हो गया। आंचल दूध के कैंटर चालक की लापरवाही से कैंटर और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। लालकुआं की ओर से आ रहा ऑटो कैंटर में घुस गया। घटना को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा। सात घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसमें एक बच्चा भी है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

टक्कर होते ही इधर-उधर गिरी सवारियां
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे ऑटो संख्या यूके 04 टीबी 1151 लालकुआं से सवारियां लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। ऑटो में मय चालक सात लोग सवार थे। ऑटो अभी मोतीनगर क्रासिंग के पास पहुंचा था कि तभी हल्द्वानी की ओर आए कैंटर संख्या यूके 04 सीए 5832 के चालक ने यू टर्न पर कैंटर को विपरीत दिशा में मोड़ दिया। अचानक कैंटर के मुड़ने से ऑटो चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और ऑटो कैंटर से टकरा कर पलट गया। टक्कर होते ही कुछ सवारियां ऑटो के अंदर फंसी रही गईं और कई लोग सड़क पर इधर-उधर गिर गए। घटना के बाद कैंटर भी सड़क से नीचे उतर गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

किसी का हाथ, किसी का पैर टूटा और किसी का सिर फटा
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर राहत कार्य में जुट गए और सूचना मंडी पुलिस चौकी को दी। जानकारी पर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। घटना में किसी को हेड इंजरी हुई तो किसी के हाथ पैर टूट गए। ऑटो सवार सभी सात लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिसमें तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जिनकी स्थिति नाजुक है, उनमें पांच साल का हसन भी है।

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि हादसे में प्रथम दृष्टया कैंटर चालक की लापरवाही सामने आई है। कैंटर चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। ऑटो सवार सात लोग घायल है। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी का उपचार चल रहा है।

ये हुए घायल
1. मो. रफी (60 वर्ष) पुत्र अब्दुल सलाम निवासी लाइन नंबर 6 बनभूलपुरा
2. कृति मियान (24) निवासी मोतीनगर
3. हेमंत सिंह मेहता (25 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह मेहता निवासी कांडा बागेश्वर
4. विपिन चंद्र (58 वर्ष)
5. ऑटो चालक सैय्यद उर्फ मुन्ने मियां (40) पुत्र रईस मियां निवासी इंद्रानगर बनभूलपुरा
6. हसन मियां (5 वर्ष) पुत्र सैय्यद उर्फ मुन्ने मियां निवासी इंद्रानगर बनभूलपुरा
7. चन्दा (35 वर्ष)

टकरा कर पलटा ऑटो और उसी में फंसा रह गया चालक
जोरदार टक्कर के बाद ऑटो पहले कैंटर में घुसा और फिर पलट गया। सवारियां तो इधर-उधर सड़क पर गिर गईं, लेकिन ऑटो चालक ऑटो में ही फंसा रहा गया। ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह अंदर धंस गया, जिससे चालक ऑटो के अगले हिस्से और सीट के बीच फंस गया। इसके नाम और मुंह से खून निकल आया और दाहिनी आंख लगभग बाहर निकल आई।

बेटे के साथ सफर कर रहा था ऑटो चालक, दोनों गंभीर
ऑटो इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी सैय्यद उर्फ मुन्ने मियां चला रहा था। बताया जाता है कि मुन्ने मियां के साथ उसका पांच साल का बेटा हसन मियां भी ऑटो में सवार था। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनके साथ चन्दा की हालत भी नाजुक है। तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इमरजेंसी का एसी खराब, भीड़ से इलाज में आई दिक्कत
घायलों की शिनाख्त होते ही पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। इधर, घायलों को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया और जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन व इलाकाई लोग भी अस्पताल पहुंच गए। लोगों की भारी भीड़ अस्पताल और इंमरजेंसी में अपने लोगों का हालचाल लेने घुस गई। इमरजेंसी के एसी खराब था। भीषण गर्मी और भीड़ से हुई उमस के चलते इमरजेंसी में घायलों का उपचार करना मुश्किल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top