Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

सांड से टकरा कर बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल

सांड से टकराकर बाइक सवार की मौत

– हेलमेट लगाने के बावजूद नहीं बची जान, एडमिशन कराकर लौट रहे थे घर

Death after colliding with a bull, DDC : हल्द्वानी से लालकुआं घर लौट रहे युवकों की बाइक सोयबीन फैक्ट्री के पास सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को एसटीएच ले जाया गया जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। वहीं घायल सांड़ को गोधाम भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार लवी नेगी (18 वर्ष) पुत्र आनंद नेगी निवासी पुराना बिंदुखत्ता मंगलवार देर शाम को अपने दोस्त हिमांशु रावत पुत्र तारा रावत निवासी बिंदुखत्ता और दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक (यूके 06 बीजे 9221) से हल्द्वानी से अपने घर लौट रहा था। दो अन्य दोस्त दूसरी बाइक पर सवार थे। हल्दूचौड़ स्थित सोयाबीन फैक्टरी के पास अचानक सड़क पर बैठे सांड़ से लवी की बाइक टकरा गई।

हादसे में दोनों युवक छिटककर सड़क पर आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्तों और आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा एंबुलेंस से दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां लवी नेगी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि घायल हिमांशु का इलाज किया जा रहा है।

सूचना पर मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए घायल हुए सांड़ को सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, छात्र महासंघ से सचिन फुलारा और अन्य के सहयोग से गोधाम भिजवाया।

परिजनों ने बताया कि लवी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मंगलवार को लवी अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइकों से एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में एडमिशन के लिए गया था। एडमिशन नहीं होने के कारण चारों दोस्त नैनीताल घूमने चले गए। जब देर शाम को सभी दोस्त लौट रहे थे तो सोयाबीन फैक्टरी के पास लवी की बाइक सांड़ से टकरा गई और वह दुनिया से विदा हो गया।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में बेसहारा सांड दहशत का पर्याय
1. फरवरी 2024 में बिंदुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला निवासी रामस्वरूप 75 वर्ष को सांड ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हल्द्वानी और बरेली में उपचार में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी।
2. 27 अप्रैल को बिंदुखत्ता में बहन के घर आए धारचुला निवासी योगेश 25 वर्ष की स्कूटी में सांड ने हमला कर दिया था। हमला इतना जोरदार था कि सांड की सींग युवक के पेट के आर पार हो गई। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि उसके साथ स्कूटी में बैठा युवक पुष्कर घायल हो गया।
3. 25 मई को हैड़ागज्जर गोरापड़ाव निवासी कुंदन सिंह बिष्ट उर्फ कमल 31 वर्ष पुत्र चंदन सिंह की बाइक बेलबाबा के पास गाय से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
4. 15 जुलाई को शांतिपुरी से लालकुआं आ रहे युवक विरेंद्र सिंह 33 वर्ष की बाइक ट्रांसपोर्ट नगर के पास सांड से टकरा गई। जिससे वह सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रही कार ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
5. 11 अगस्त को शांतिपुरी बैरियर में ड्यूटी जाते समय वन आरक्षी कैलाश भाकुनी 32 वर्ष की बाइक हाईवे में सांड से टकरा गई। जिसका रुद्रपुर, बरेली व दिल्ली में उपचार किया गया। लेकिन वन कर्मी को बचाया नहीं जा सका।
6. 21 अगस्त को गौलापार कुंवरपुर निवासी 28 वर्षीय अखिलेश नेगी की कार सांड से टकराने से पलट गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
7. 22 फरवरी 2023 को बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर निवासी मनोज जोशी 32 वर्ष की बिंदुखत्ता में स्कूटी के सांड से टकराने से मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top