Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

चेहरे पर नोट घुमाकर सम्मोहित करता है सम्मोहन गैंग, सीसीटीवी में कैद

हल्द्वानी में सीसीटीवी में कैद हुआ सम्मोहन गैंग।

– नैनीताल रोड पर महिला पुलिस कर्मी को लूटने के बाद मुखानी में महिला प्रोफेसर को बनाया निशाना

Sammohan gang in Haldwani, DDC : हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के पास महिला पुलिस कर्मी से लाखों के जेवर लेकर फरार सम्मोहन गिरोह पुलिस की पहुंच से दूर है। पहली घटना के 11 दिन बाद इस गिरोह ने मुखानी में महिला प्रोफेसर को लूटने की नाकाम कोशिश की। ये घटना वहीं लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस फिर सक्रिय हो गई है।

पहले पता पूछने पहुंचा गैंग का नाबालिग गुर्गा
पीलीकोठी मुखानी निवासी डॉ. गीता पंत ने महिला डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। डॉ.गीता के मुताबिक शुक्रवार को वह बसंत बिहार मुखानी स्थित अपने मायके जा रही थीं। वह मुखानी चौराहा के पास स्थित एक निजी अस्पताल के पहुंची तभी एक नाबालिग उनसे रुद्रपुर का रास्ता पूछने पहुंच गया। दोनों अभी बात कर रहे थे कि तभी एक महिला-पुरुष और पहुंच गए।

नोट घुमाते ही पीछे-पीछे चल दी प्रोफेसर
पुरुष ने अपनी जेब से 100 का नोट निकाल कर उनके चेहरे पर घुमाया और सम्मोहित कर दिया। इसके बाद गीता सम्मोहन गिरोह के कहने पर क्रियाशाला रोड की चल दीं। उन्हें कुछ पल बाद ही एहसास हो गया कि आरोपी ठग हैं। वह आनन-फानन में वापस मुड़ीं और घर की ओर चल दीं। जिसके बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता लगा कि यह वही गैंग है, जिसने 11 दिन पहले बिठौरिया नंबर एक निवासी आनंदी सती को एसडीएम कोर्ट के सामने सम्मोहित कर करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस टीम को गिरोह के पीछे लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top