Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

महिला ने फांसी लगाकर जान दी, चौखट से लटकी मिली लाश

मुखानी में महिला ने फांसी लगाई।

– घटना के वक्त घर पर नही था कोई, रिश्तेदार पहुंचा तो लगा पता, चार दिन पहले पति से हुई कहासुनी

Woman hanged herself in Mukhani, DDC : हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। एक रिश्तेदार घर पहुंचा तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुखानी स्थित भगवानपुर में योगेश पंत, पत्नी हेमा पंत (40 वर्ष) व दो बच्चों के साथ रहते हैं। योगेश लामाचौड़ में कैंटीन चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक हेमा पंत ने शनिवार को कमरे की चौखट पर लगे कुंडे से फंदा कस कर फांसी लगा दी। कुछ देर बाद हेमा के रिश्तेदार मोहन सती मौके पर पहुंचे तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर वह घर के अंदर दाखिल हो गए।

अंदर देखा तो हेमा का शव चौखट के सहारे फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना योगेश को दी। कुछ देर में योगेश के साथ आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत कंबोज और महिला दरोगा रजनी आर्या मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि चार दिन पहले पति-पत्नी में कहासुनी हुई है। मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top