Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

हैड़ाखान के भोड़िया में बहा बुजुर्ग 12वें दिन 70 किमी दूर किच्छा में मिला

– 11 सितंबर को खन्स्यु में रिश्तेदार के पीपलपानी से लौटते वक्त भोड़िया नाले में बह गए थे देवेंद्र

Devendra’s body found floating in Bhodiya drain, DDC : हैड़ाखान के भोड़िया नाले में बहे 60 वर्षीय देवेंद्र का शव 12वें दिन घटना स्थल से 70 किलो मीटर दूर किच्छा में मिला। उनका शव पहचानने की हालत में नहीं था। बुरी तरह छत-विक्षत हो चुके शव का परिजनों ने वहीं अंतिम संस्कार कर दिया। उनके छोटे बेटे ने पैंट और अंतर्रवस्त्र से देवेंद्र की पहचान की।

पत्नी की बुआ के बेटे का था पीपलपानी
स्यूड़ा तोक गजार चौकी हैड़ाखान निवासी देवेंद्र सिंह सम्मल (60 वर्ष) पुत्र हर सिंह सम्मल कास्तकार थे। वह यहां पत्नी राधा देवी, बेटे मनोज सिंह सम्मल व पंकज सिंह सम्मल के साथ रहते थे। देवेंद्र बीती 11 सितंबर को वह खन्स्यू के चमोली गांव पत्नी राधा की बुआ के बेटे के पीपलपानी में गए थे।

भारी बारिश के बीच पैदल निकल पड़े थे घर
12 सितंबर गुरुवार से बारिश शुरू हो गई। बारिश नहीं रुकी और शुक्रवार को वह भारी बारिश के बीच सुबह पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। हैड़ाखान मंदिर के पास भोड़िया नाले उफान पर था। नाला पार करते वक्त वह गौला नदी में बह गए। खन्स्यूं थाने की पुलिस के साथ नदी में कई किलोमीटर और कई दिन तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा और फिर रेस्क्यू बंद कर दिया गया।

पैंट और अंतर्वस्त्र से की छत-विक्षत शव की पहचान
समाजसेवा टीकम सिंह बिष्ट ने बताया कि 22 सितंबर को किच्छा से गुजरी नदी में एक ग्रामीण ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए देवेंद्र के परिजनों को बुलाया। चेहरे से पहचानना मुम्किन नहीं था। देवेंद्र के छोटे बेटे पंकज ने पैंट और अंर्तवस्त्र के जरिये शिनाख्त की। जिसके बाद ऊधमसिंहनगर में ही उनका पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top